WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Channel
Join Now
योजना क्या है?
भारत सरकार ने छोटे व्यवसाययों के लिए एक शानदार योजना लॉन्च की है जिसका नाम है Credit Guarantee Scheme for MSMEs (CGS) इस योजना के तहत जितने भी (MSMEs है उनको बिना गारंटी के लोन उपलब्ध करवाना ताकि छोटे उद्योग बड़े हो सके और भारत का विकास हो सके और छोटे उद्योगपतियों का भी ज्यादा से ज्यादा लाभ हो इस स्कीम के तहत जितने भी छोटे उद्यमी है उनको बैंक या एनबीएफसी से लोन लेने के लिए किसी भी प्रकार की कॉलेटरल जमानत देने की जरूरत नहीं होगी भारत सरकार और क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट (CGTMSE) बैंक को लोन गारंटी प्रदान करते हैं
किसे मिलेगा लाभ?
यह योजना विशेष रूप से उन उद्यमियों के लिए बनाई गई है जो नया व्यवसाय शुरू कर रहे हैं या अपने MSME को बढ़ाना चाहते हैं।
यह योजना विशेष कर उन छोटे व्यवसाययों और उद्यमियों के लिए हैं जो अपना नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं या अपने MSME को बढ़ावा देना चाहते हैं
-
- मैन्युफैक्चरिंग
- सर्विस सेक्टर
- ट्रेडिंग MSMEs
- नए और मौजूदा दोनों उद्योग
इन सभी को इस योजना में लाभ मिलता है।
लोन की सुविधा और गारंटी कवरेज
CGTMSE इस योजना के जरिए MSMEs 2 करोड रुपए तक का बिना गारंटर का लोन उपलब्ध करवाती है इसमें भारत सरकार का भी सहयोग रहता है गारंटी कवरेज आमतौर पर 75 से 85% तक रहती हैजो बिजनेस के प्रकार और आकर पर निर्भर करता हैइस प्रकार से बैंक का जोखिम कम होता है और लोन लाभार्थी को भी आसानी से मिल जाता है
KCC कर्ज माफी योजना: किसानों को ₹2 लाख तक की राहत, नई सूची जारी
योजना के फायदे
- बैंक का जोखिम कम होने से लोन अप्रूवल जल्दी से होता है
- स्टार्टअप और नए उद्यमियों के लिए आसानी से फंडिंग हो जाती है
- बिना किसी संपत्ति की जमानत लोन
- बिजनेस को विस्तार करने में मशीनरी खरीदने में और वर्किंग कैपिटल के लिए बहुत जरूरी है यह लोन
- भारत की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती
- छोटे व्यवसाय अगर बड़े होंगे तो ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिलेगा
कैसे करें आवेदन?
MSME उद्यमी सीधे अपनी नजदीकी
- बैंक
- NBFC
- वित्तीय संस्थान
से इस लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बैंक आपके बिजनेस प्रोफाइल, योजना और दस्तावेज देखकर CGTMSE के तहत लोन स्वीकृत करता है।

नमस्ते! मैं Zayyan Khan हूँ, Finance Plan Info का संस्थापक। मुझे कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 5 वर्षों का अनुभव है। Tally और शेयर मार्केट इन्वेस्टिंग की अपनी व्यावहारिक समझ के साथ, मैं इस ब्लॉग के माध्यम से आपको बैंकिंग, लोन और सरकारी योजनाओं की सटीक जानकारी आसान भाषा में उपलब्ध कराता हूँ।