WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Channel
Join Now
सीकर जिले का सबसे प्रसिद्ध कॉलेज Sardar Patel PG & TT & D Pharmacy College है| यह कॉलेज अपने विद्यार्थियों को हाई क्वालिटी की एजुकेशन देने के लिए जाना जाता है कॉलेज में विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए नई शिक्षा निति 2020 का उपयोग किया जाता है| इसके साथ यहां पर अनुभवी फैकल्टी उपलब्ध है जो विद्यार्थियों का पूरा ध्यान रखती है यह सभी सुविधाएं होने के साथ-साथ कॉलेज का इंफ्रास्ट्रक्चर(भवन) भी बहुत शानदार और भव्य है जिसकी वजह से लोसल शहर के आसपास के क्षेत्र के युवाओं की यह कॉलेज पहली पसंद बन चुका है|
- सरदार पटेल पी.जी. कॉलेज,
- सरदार पटेल T.T. कॉलेज,
- सरदार पटेल D. फार्मेसी कॉलेज
कॉलेज की स्थापना
डॉक्टर अरविन्द भूकर के उच्च शिक्षा के गतिमान सपनों को उड़ान देने के लिए लोसल जैसे ग्रामीण इलाके में सर्वप्रथम कॉलेज शिक्षा आरम्भ करने का क्रांतिकारी उद्देश्य लेकर अरविन्द जी ने महाविद्यालय स्थापित किया | 4 जुलाई 2004 को, प्रोफेसर N.K महला (राजस्थान विश्वविद्यालय) के करकमलों से कॉलेज का आरम्भ किया गया |
2004 से लेकर 2006 तक महाविद्यालय सीकर – डीडवाना रोड स्थित किराए के भवन में चलाया गया | उसके बाद 2007 में महाविद्यालय जो अभी वर्तमान में चल रहा है वहां पर स्थानांतरित किया गया तब से लेकर वर्तमान तक यह लगातार यहां पर सेवा व शिक्षा दे रहा है
2014 में वर्तमान भवन विधिवत उद्घाटन तत्कालीन विधायक श्री गोवर्धन जी वर्मा, लोसल नगर पालिका चेयरमैन गोविंदराम बिजानिया, जिला परिषद सदस्य ताराचंद धायल, इंदिरा जी गठाला (अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा), और समकालीन समय के क्षेत्र के सभी मोजिज व्यक्तियों के साथ जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे|
पाठ्यक्रम (कोर्स)
-
- 2018-19 से B.A, BSC + BED 4TH YEAR
- 2021-22 D-फार्मेसी की शुरुआत
- B.A, BSC, M.A, M.S.C, (B.A BED), (B.S.C BED), 4TH YEAR
महाविद्यालय भवन
40 बड़े हॉल के साथ सुव्यवस्थित महाविद्यालय भवन | सेमिनार हॉल, छात्र व छात्राओं हेतु अलग-अलग सुविधाओं के साथ छात्राओं हेतु अलग कक्ष जिसमें मासिक सुविधा एवं चेंजिंग रूम की व्यवस्था –
- प्राथमिक उपचार के साथ महाविद्यालय की एम्बुलेंस सुविधा।
- पुस्तकालय की उन्नत सुविधा के साथ ई-लाइब्रेरी की व्यवस्था।
- खेलकूद सामग्री की पर्याप्तता के साथ सभी खेलो हेतु अलग मैदान।
- कुशल प्रशिक्षकों की नियुक्ति।
- कंप्यूटर प्रयोगशाला का अति आधुनिक विशाल कक्ष।
- स्नातक और शिक्षा स्नातक, अधिस्नातक, सभी पाठ्यक्रम हेतु योग्य प्रशिक्षित क्षेत्र विशेष सबसे समर्पित कर्मठ जुझारू अध्ययनशील शिक्षक टीम।
- लिपिक वर्ग अन्य कर्मचारियों का छात्रों और अभिभावकों के साथ सहयोग पूर्ण व्यवहार।
- प्रतियोगी परीक्षा की दृष्टि से विशेष तैयारी एवं मॉक टेस्ट के द्वारा छात्रों को लाभ व सामान्य ज्ञान की जानकारी।
- इंग्लिश स्पोकन, डिजिटल शिक्षा की भी सुविधा।
- सरकारी सेवा में चयन हेतु भर्तियों की जानकारी और उचित मार्गदर्शन।
छात्रों हित में निर्णय –
- अभावग्रस्त बालको परिस्थिति अनुसार शुल्क में छूट अथवा पूर्ण शुल्क माफी योजना निदेशक द्वारा महाविद्यालय के मुख्य नियमावली में यह बात शामिल की गई।
- विकलांग छात्रों को फीस में छूट के साथ विशेष छात्रवृत्ति प्रदान करना।
- NSS की दो इकाइयों, स्काउट, रेड क्रॉस, के साथ समय-समय होने वाली से सह शैक्षिक गतिविधियों का भव्य आयोजन।
- कोलाहल और भीड़ से दूर शांत, सुरम्य, हरियाली युक्त उत्साहजनक स्थान पर महाविद्यालय भवन।
- छात्रवृत्ति योजना: सभी छात्रवृत्ति योजनाओं का छात्रों को लाभ देने हेतु पृथक विभाग का गठन (मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना, समाज कल्याण छात्रवृत्ति, जिंदल छात्रवृत्ति, उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति, देव नारायण स्कूटी योजना)
खेल उपलब्धियां (Basketball)
- बास्केट बॉल में महाविद्यालय पाँच बार विश्वविद्यालय विजेता रही (तीन बार राजस्थान विश्वविद्यालय दो बार शेखावाटी विश्वविद्यालय से)।
- 2019 में महाविद्यालय परिवार ने शेखावाटी विश्वविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी की गई।
- शेखावाटी विवि की क्रिकेट प्रतियोगिता टीम में उपविजेता।
- 2009 की बास्केटबॉल टीम के सभी खिलाड़ी वर्तमान में सरकारी सेवा (Govt. Job) कर रहे हैं।
- वर्तमान समय में महाविद्यालय ने स्वयं की स्पोर्ट्स एकेडमी आरम्भ की।
महाविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नया क्या कर रहा है?
अध्यापक प्रतियोगी परीक्षाओं (रीट, लेवल फर्स्ट, सेकंड, सेकंड ग्रेड, फर्स्ट ग्रेड, प्राध्यापक, रेलवे, बैंक, SSC, आर्मी, पुलिस, R.A.S, I.A.S, की गहन तैयारी के साथ समय पर राजस्थान विश्वविद्यालय द्वारा आमंत्रित मेहमानों द्वारा छात्रों को उचित दिशा निर्देश और मार्गदर्शन तथा इंटरव्यू के लिए गंभीर तैयारी हेतु समय – समय पर सेमिनार का आयोजन।
फीस प्रारूप:
- नेशनल प्लेयर की फीस पूर्णतया माफ।
- राज्य स्तरीय प्लेयर की फीस 50% तक।
- जिला स्तरीय प्लेयर की फीस में 10% छूट।
- BPL परिवार में अध्ययन करने वाले छात्र/छात्राओं की फीस 25% छूट।
- माता-पिता न होने की स्थिति में फीस 50% छूट। (1 न होने पर 25%)
- 12वीं कक्षा में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने पर निःशुल्क प्रवेश)।
- 80%-90% अंक प्राप्त करने पर 25% छूट।
- विकलांग छात्र/छात्राओं को 50% छूट। (40% विकलांग होने पर)
Sardar Patel PG College की विशेषताएं
- शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर
- अनुभवी शिक्षकों की टीम
- विद्यार्थियों लिए शानदार लाइब्रेरी और प्रयोगशालाएं
- बड़ा क्लासरूम, डिजिटल क्लासरूम, ऑनलाइन लर्निंग की सुविधा
- सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं पर विशेष ध्यान
- अनुशासन और विद्यार्थियों के लिए पढ़ने के लिए अनुकूल माहौल
- विद्यार्थियों को दूर दराज के गांव से आने के लिए वाहन सुविधा
- विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे
- कॉलेज में निशुल्क WIFI की सुविधा
- कॉलेज में खेल मैदान की सुविधा
- किफायती फीस स्ट्रक्चर
- विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट सुविधा
- विद्यार्थियों के विकास के लिए कौशल विकास कार्यक्रम
- कॉलेज को UGC और सरकार से मान्यता प्राप्त
क्यों चुनें Sardar Patel PG College Losal?
- लगातार विद्यार्थियों का का अच्छा परिणाम
- अनुभवी शिक्षकों द्वारा आधुनिक शिक्षा को पढ़ाया जाना
- छात्रों के लिए अनुशासित वातावरण
- किफायती फीस और बेहतर कैरियर गाइडेंस
- ग्रामीण इलाके में ही शहर से भी अच्छी शिक्षा व्यवस्था
- लोसल शहर का सबसे भरोसेमंद कॉलेज
Sardar Patel PG College, Losal का संपर्क विवरण:
- निदेशक
- डॉक्टर अरविन्द भूकर (PHD, LLB, Writer)
- राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ के अध्यक्ष के तौर पर कार्य किया
- सीकर जिला भाजपा मंत्री के रूप में कार्य किया
- निर्देशिका
- डॉक्टर सरोज भूकर (PHD, Creator)
- प्राचार्य
- दीपेंद्र सिंह (NET, SET, Writer)
- संपर्क नंबर: +91 94140 38048, +91 9950711992
- ईमेल: sppglosal@gmail.com
- वेबसाइट: Sardar Patel PG College
- Facebook: Sardar Patel P G College,Losal
- Instagram: sardar_patel_college_losal
- एड्रेस (पता): Sardar Patel P.G. College, RJ SH 37B, Dhod Road, Sikar, Rajasthan 332025

नमस्ते! मैं Zayyan Khan हूँ, Finance Plan Info का संस्थापक। मुझे कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 5 वर्षों का अनुभव है। Tally और शेयर मार्केट इन्वेस्टिंग की अपनी व्यावहारिक समझ के साथ, मैं इस ब्लॉग के माध्यम से आपको बैंकिंग, लोन और सरकारी योजनाओं की सटीक जानकारी आसान भाषा में उपलब्ध कराता हूँ।