विजय केडिया 2026: भारत के “स्मॉलकैप किंग” के पोर्टफोलियो में क्या है?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भारत के शेयर बाजार में आज तक जब भी दिग्गज निवेशकों की बात होती है तो सबसे पहले विजय केडिया का नाम आता है और मुंबई के जाने माने अनुभवी निवेशक को  “स्मॉलकैप किंग” कहते है | क्योंकि विजय कोडिया ने दशकों से छोटी – छोटी और मिड -कैप कंपनियों में निवेश करके जबरदस्त मल्टीबैगर वापस दे दिए | 

विजय केडिया की निवेश फिलॉसफी 

विजय केडिया एक बहुत अच्छे निवेश फॉर्मूले पर काम करते हैं, जिसे वो “SMILE” कहते हैं:

  • S – Small in size (छोटी कंपनियाँ)
  • M – Medium in experience (मध्यम अनुभव)
  • I – Large in aspiration (बड़ी महत्वाकांक्षा)
  • L – Extra large in market potential (बड़ा बाज़ार)
  • E – Extra large in earning growth (मज़बूत कमाई की संभावना)

यही सोच उन्हें भीड़ से अलग करती है।

2026 में केडिया का पोर्टफोलियो

विजय केडिया के पास अभी 17 शेयर हैं, जिनकी कुल कीमत ₹960 करोड़ से ज्यादा है। उनका निवेश ज़्यादातर ऐसे सेक्टर्स में है जो तेजी से बढ़ रहे हैं, जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर, रिन्यूएबल एनर्जी, फार्मा और टेक्नोलॉजी। 

अतुल ऑटो — सबसे बड़ी होल्डिंग

अतुल ऑटो लिमिटेड पिछले कई सालों से विजय केडिया के पोर्टफोलियो का एक मजबूत शेयर रहा है।अप्रैल 2020 में इस शेयर की कीमत करीब ₹168 थी, जो अप्रैल 2026 तक बढ़कर लगभग ₹467 हो गई। क्योंकि  6 साल में इसने करीब 177% का रिटर्न दिया।इस कंपनी में केडिया की हिस्सेदारी लगभग 20.91% है, जिसकी कुल कीमत लगभग  ₹231 करोड़ है।

SPML Infra — डिस्काउंट पर बड़ा अवसर

SPML Infra में विजय केडिया की 1.88% हिस्सेदारी है। यह शेयर अपने ऑल-टाइम हाई से बड़े डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है, जो वैल्यू निवेशकों को आकर्षित कर सकता है।
SPML Infra में विजय केडिया की लगभग 1.88% हिस्सा  है। यह शेयर अपने अब तक के सबसे ऊँचे दाम से काफी कम कीमत पर मिल रहा है, इसलिए यह वैल्यू निवेश करने वालों के लिए आकर्षक  है।

Advait Energy — ग्रीन एनर्जी का दांव

Advait Energy रिन्यूएबल एनर्जी और सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी है। पिछले 5 सालों में इस कंपनी का मुनाफा हर साल लगभग  179% की दर से बढ़ रहा  है, जो बहुत तेज और शानदार पर्दशन  दिखा रहा  है। 

बाजार गिरावट पर केडिया का नजरिया

विजय केडिया का कहना है की हाल में बाजार गिरा है, लेकिन यह सिर्फ डर की वजह से हुआ है। इससे लंबे समय से  असली ताकत पर कोई असर नहीं पड़ा है। सरकार का खर्च बढ़ रहा है और हेल्थकेयर व एनर्जी सेक्टर में मांग भी बढ़ रही है। इसलिए उन्होंने कुछ अच्छे शेयरों में अपना निवेश बढ़ाया है।

निवेशकों के लिए सबक

विजय केडिया की सफलता से हमें यह सिख मिलती है कि निवेश में जल्दीबाज़ी नहीं करनी चाहिए, बल्कि धैर्य रखना ज़रूरी है। अच्छी तरह से रिसर्च करना और लंबे समय के लिए सोचना ही सही तरीका है। छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव से डरने के बजाय कंपनी को अच्छे से समझना चाहिए।

Note: This information is for educational purposes only. Please verify with official sources before making any financial decisions.

Leave a Comment