WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Channel
Join Now
22 अप्रैल 2026 | FMCG | शेयर बाजार
FMCG की बड़ी कंपनी Nestlé India ने मंगलवार, 21 अप्रैल 2026 को अपने Q4 FY26 के बहुत अच्छे नतीजे बताए। कंपनी का मुनाफा पिछले साल की तुलना में काफी बढ़ा है। इस बार कंपनी ने लगभग ₹1,110 करोड़ कमाए, जबकि पिछले साल इसी समय करीब ₹873 करोड़ कमाए थे। इससे कंपनी का फायदा लगभग 27% बढ़ गया है।
Nestle India Share Price आज कहाँ है?
Nestlé India का शेयर 21 अप्रैल 2026 को ₹1,394.90 पर बंद हुआ।इसका मतलब है कि एक ही दिन में शेयर की कीमत ₹108.50 लगभग 8.43%बढ़ गई। दिन के दौरान इस शेयर ने ₹1,396 का नया 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर भी छुआ।कंपनी की कुल वैल्यू लगभग ₹2,48,058 करोड़ से भी ज्यादा है।
Q4 FY26 के मुख्य नतीजे एक नजर में
कंपनी की कमाई पिछले साल की तुलना में 22.6% बढ़कर ₹6,747.79 करोड़ हो गई। कंपनी का मुनाफा मार्जिन बढ़कर 26.3% पहुंच गया, जो उम्मीद से ज्यादा अच्छा रहा।कंपनी ने हर शेयर पर ₹5 का फाइनल डिविडेंड देने का आदेश दिया है। इस तरह पूरे साल कुल डिविडेंड ₹12 प्रति शेयर हो गया है।
क्यों इतने मजबूत रहे नतीजे?
नेस्ले इंडिया के CMD मनीष तिवारी ने बताया कि इस तिमाही में कंपनी ने भारत में अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री की, जो ₹6,445 करोड़ रही। यह अच्छा नतीजा इसलिए मिला क्योंकि सामान की बिक्री तेजी से बढ़ी और कंपनी ने विज्ञापन पर 50% से ज्यादा खर्च बढ़ाया।
Maggi नूडल्स ने बाजार में अपनी नंबर-1 पोज़िशन बनाए रखी। KitKat और Nescafe की बिक्री भी बढ़ी और उनका मार्केट शेयर अच्छा हुआ। कंपनी का e-commerce और Quick Commerce बिज़नेस भी FY26 में तेजी से बढ़ रहा है।
Analysts का क्या कहना है?
–
ब्रोकरेज हाउसेज़ ने Nestle India के शेयर पर अभी “Hold” की राय दी है, यानी अभी न खरीदने और न बेचने की सलाह है।अगले 12 महीनों के लिए एनालिस्ट्स का औसत टारगेट प्राइस करीब ₹2,300 से ₹2,700 के बीच है।
अगर कंपनी की ग्रोथ मजबूत रहती है, तो FY27 तक शेयर लगभग ₹3,200 से ज्यादा हो सकता है।और लंबे समय (2027–28) में एनालिस्ट्स का अनुमान है कि शेयर ₹3,500 से ₹4,000 से भी ज्यादा पहुंच सकता है।
डिविडेंड और AGM की तारीखें
कंपनी ने ये तय किया है: 3 जुलाई 2026 को 67वीं AGM वार्षिक आम बैठक होगी, 10 जुलाई 2026 की रिकॉर्ड डेट रखी गई है।अगर AGM में शेयरधारक डिविडेंड देने की मंजूरी देते हैं, तो डिविडेंड का भुगतान 30 जुलाई 2026 के बाद किया जाएगा।
निष्कर्ष
Nestle India ने Q4 FY26 में बाजार की उम्मीदों से बेहतर नतीजे दिए हैं। कंपनी की बिक्री बढ़ रही है, और मुनाफा अच्छा आ रहा है और इसने अच्छा डिविडेंड भी दिया है।इन सब वजहों से यह FMCG सेक्टर का एक मजबूत और भरोसेमंद शेयर माना जा रहा है। लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह शेयर अभी भी ध्यान देने लायक है।
विजय केडिया 2026: भारत के “स्मॉलकैप किंग” के पोर्टफोलियो में क्या है?

नमस्ते! मैं Zayyan Khan हूँ, Finance Plan Info का संस्थापक। मुझे कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 5 वर्षों का अनुभव है। Tally और शेयर मार्केट इन्वेस्टिंग की अपनी व्यावहारिक समझ के साथ, मैं इस ब्लॉग के माध्यम से आपको बैंकिंग, लोन और सरकारी योजनाओं की सटीक जानकारी आसान भाषा में उपलब्ध कराता हूँ।