Paytm Share Price आज: RBI के बड़े फैसले के बाद क्या होगा शेयर का हाल? 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Paytm का शेयर प्राइस आज सोमवार, 27 अप्रैल 2026 को निवेशकों के बीच काफी चर्चा में है। इसकी सबसे बड़ी वजह RBI का एक सबसे बड़ा और ऐतिहासिक फैसला है, जो शुक्रवार शाम को बाजार बंद होने के बाद आया था। 

RBI ने Paytm Payments Bank का लाइसेंस किया रद्द

भारतीय रिजर्व बैंक ने 24 अप्रैल 2026 को Banking Regulation Act, 1949 की धारा 22(4) के तहत Paytm Payments Bank Limited का बैंकिंग लाइसेंस तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया। RBI ने कहा कि बैंक का काम करने का तरीका पैसा जमा करने वालों के लिए नुकसानदायक था और बैंक का प्रबंधन लोगों के हित में नहीं था, बल्कि उसके खिलाफ काम कर रहा था।

RBI ने कहा है कि Paytm Payments Bank के पास इतना पैसा है कि वह अपने सभी ग्राहकों की जमा राशि आसानी से वापस कर सकता है। इस बैंक में लगभग ₹800 करोड़ जमा हैं। यह पैसा बैंक बंद होने की प्रक्रिया के दौरान ग्राहकों को उनके पैसा  लौटा दिया जाएगा।

Paytm Share Price की मौजूदा स्थिति

25 अप्रैल 2026 को Paytm का शेयर ₹1,147.4 पर बंद हुआ। दिन के दौरान इसका भाव ₹1,142.50 से ₹1,170.00 के बीच रहा। पिछले एक साल में इस शेयर ने 31% से ज्यादा का रिटर्न दिया है, इसके कारण  निवेशकों को अच्छा फायदा हुआ है। लेकिन यह अभी भी अपने 52-हफ्ते के सबसे ऊंचे स्तर ₹1,381.80 से नीचे चल रहा है।

आज, सोमवार को जब बाजार खुलेगा तो सभी की नजर Paytm के शेयर पर रहेगी, क्योंकि यह बड़ी खबर बाजार बंद होने के बाद आई थी। 

Paytm की सफाई — “कोई असर नहीं”

One97 Communications ने साफ किया है कि PPBL एक अलग कंपनी है और उसका One97 से किसी प्रकार का व्यापारिक या वित्तीय संबंध नहीं है। कंपनी ने कहा कि इस वजह से उन पर कोई सीधा पैसा या आर्थिक असर नहीं पड़ेगा।

Paytm ने बताया है कि उसने मार्च 2024 में ही PPBL में किया गया अपना पूरा निवेश बड़े खाते में डाल दिया था, और उसे पूरी तरह से नुकसान मान लिया गया है। कंपनी ने यह भी साफ किया है कि इससे उसकी सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।  Paytm ऐप, UPI, QR पेमेंट, Soundbox, कार्ड मशीन और पेमेंट गेटवे जैसी सभी सुविधाएं पहले की तरह सामान्य रूप से चलती रहेंगी।

कंपनी की वित्तीय स्थिति

FY2025-26 में कंपनी की कुल कमाई ₹7,624.9 करोड़ रही। Q3 FY26 में कंपनी की कमाई पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 19.3% बढ़ी। कंपनी लगभग पूरी तरह कर्ज से मुक्त है। पिछले 10 सालों में इसकी बिक्री  में लगभग 24.9% की अच्छी बढ़ोतरी हुई है।

निवेशक क्या करें?

paytm का प्रमुख कार्य PPBL से भी अलग है, क्योंकि यह बात कंपनी ने इन्हे बार- बार से स्पष्ट की है नियमों से जुड़े जोखिम और बाजार की भावना को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। लंबे समय के निवेशकों को डिजिटल पेमेंट की बढ़ती मांग और कंपनी की मजबूत बुनियाद को देखकर फैसला करना चाहिए। छोटे समय में कीमतों में उतार-चढ़ाव  हो सकता है।

क्रेडिट कार्ड 2026: नए नियम, रिकॉर्ड खर्च और स्मार्ट यूज़ का पूरा गाइड

Note: This information is for educational purposes only. Please verify with official sources before making any financial decisions.

Leave a Comment