Eternal Share: Zomato की पैरेंट कंपनी ने मचाया धमाल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अगर आप सभी लोग शेयर बाजार पर नजर रखते हैं, तो अभी सबसे ज्यादा चर्चा में एक ही नाम है — Eternal Share। Eternal Limited वही कंपनी है जो Zomato और Blinkit की पैरेंट कंपनी है। इसने हाल ही में Q4 FY26 के नतीजे घोषित किए हैं, और ये नतीजे बहुत ही अच्छे रहे हैं। कंपनी का प्रदर्शन इतना मजबूत रहा कि निवेशकों में काफी उत्साह बढ़ गया है और लोग इसे लेकर काफी पॉजिटिव महसूस कर रहे हैं।

Q4 FY26 Results — क्या रहे नतीजे?

Eternal Limited ने Q4 FY26 में ₹174 करोड़ का शुद्ध मुनाफा कमाया है। यह पिछले साल के ₹39 करोड़ के मुकाबले बहुत ज्यादा है। यानी कंपनी का मुनाफा 346% बढ़ गया है।

रेवेन्यू इसका मतलब कंपनी की कमाई ऑपरेशन से 196.45% बढ़कर ₹17,292 करोड़ हो गई। यह दिखाता है कि कंपनी बहुत तेजी से बढ़ रही है। 

FY26 पूरे वित्त वर्ष में Eternal का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। कंपनी की कुल कमाई ₹54,364 करोड़ रही और पूरे साल में उसे ₹366 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ।

Blinkit — असली गेमचेंजर

Quick Commerce जैसे Blinkit का NOV ग्रोथ पिछले साल की तुलना में 95.4% बढ़ा है। इस तिमाही में कंपनी ने 216 नए स्टोर खोले, जिससे कुल स्टोर की संख्या बढ़कर 2,243 हो गई है। इससे साफ पता चलता है कि क्विक कॉमर्स अभी ज्यादा तर बड़े शहरों तक ही सीमित है। छोटे शहरों में इसके बढ़ने और फैलने की अभी बहुत ज्यादा संभावना बाकी है।

Monthly Users और भविष्य की संभावनाएं

मासिक लेन-देन करने वाले ग्राहक बढ़कर 2.54 करोड़ हो गए हैं। यह संख्या पिछले साल और पिछली तिमाही दोनों से ज्यादा है। 

Eternal के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने शेयरहोल्डर लेटर में बताया कि FY26 में 10.9 करोड़ भारतीयों ने Blinkit, District और Zomato के जरिए मिलकर 10 अरब डॉलर लगभग $10 billion से ज्यादा के ट्रांजेक्शन किए। 

Eternal Share Price — कहाँ है अभी?

29 अप्रैल 2026 तक Eternal का शेयर का सबसे ऊँचा भाव 52-वीक हाई ₹368.45 रहा और सबसे कम भाव 52-वीक लो ₹212.60 रहा।

33 एनालिस्ट्स के अनुसार Eternal का औसत प्राइस टारगेट ₹361.12 है। सबसे ज्यादा अनुमान ₹501 तक है। कुल मिलाकर इसे “Strong Buy” यानी बहुत अच्छा खरीदने वाला स्टॉक बताया गया है। 

निवेश करें या नहीं?

Eternal अब एक मल्टी-बिज़नेस प्लेटफॉर्म बन गया है। इसके अलग-अलग हिस्से हैं: Zomato: खाना ऑर्डर करने के लिए, Blinkit: जल्दी घर तक सामान पहुँचाने के लिए, District: बाहर घूमने और इवेंट्स के लिए ,Hyperpure: होटल और रेस्टोरेंट को सामान सप्लाई करने के लिए, हर हिस्से में कंपनी अच्छी वर्दी  दिखा रही है।

ऑइल इंडिया: लीबिया में बड़ी खोज, भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी अब नई ताकत

Note: This information is for educational purposes only. Please verify with official sources before making any financial decisions.

Leave a Comment