20 अप्रैल 2026 — अगर आप सोना या चांदी खरीदने का सोच रहे हैं, तो पहले ये जानना ज़रूरी है कि आज भारत के बाजार में सोना चांदी कीमतें काफी तेजी से बढ़ रही हैं।
आज 20 अप्रैल 2026 को सोना – चांदी के भाव
आज सोने और चांदी की कीमत इस तरह है: 22 कैरेट सोना: ₹14,279 प्रति ग्राम , 24 कैरेट सोना ₹15,577 प्रति ग्राम ,चांदी ₹2,74,900 प्रति किलोग्राम यानी सोना और चांदी दोनों ही अभी महंगे पैसों में बिक रहे हैं
| धातु | रेट |
| 24 कैरेट सोना | ₹15,577/ग्राम |
| 22 कैरेट सोना | ₹14,279/ग्राम |
| 18 कैरेट सोना | ₹11,683/ग्राम |
| चाँदी | ₹2,74,900/किलो |
अक्षय तृतीया का असर — आज क्यों बढ़ रहे है भाव ?
अक्षय तृतीया 2026 से पहले सोने और चांदी की कीमतों में तेजी हुई।MCX पर सोना ₹1,54,605 प्रति 10 ग्राम तक पहुँच गया और चाँदी ₹2.61 लाख प्रति किलो से भी ऊपर चली गई।दुनिया के बाजार में भी तेजी दिखी—स्पॉट गोल्ड $4,850 प्रति औंस से ऊपर और स्पॉट सिल्वर करीब $81 प्रति औंस तक हो गई । इस तेजी की मुख्य वजह है कि विदेशों के बाजार में निवेश बहुत ज्यादा खरीदारी करते हैं और त्योहारों के समय मांग भी बढ़ जाती है |
चाँदी ने सोने से बेहतर प्रदर्शन किया है —
अक्षय तृतीया के हिसाब से देखें तो पिछले साल की तुलना में चाँदी ने सोने से बेहतर प्रदर्शन किया है और करीब 165% से ज्यादा का रिटर्न दिया है।वहीं सोने ने भी अच्छा और लगातार प्रदर्शन किया है। 9 साल ( 2018 ) से अब तक हर साल अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने वालों को फायदा ही हुआ है |
प्रमुख शहरों में सोने के भाव
बेंगलुरु में सोने की कीमत इस तरह है : 24 कैरेट सोना: ₹15,147 प्रति ग्राम , 22 कैरेट सोना: ₹13,884 प्रति ग्राम ,18 कैरेट सोना: ₹11,360 प्रति ग्राम , दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में टैक्स और मांग के कारण कीमतें थोड़ी ऊपर-नीचे हो सकती हैं।
निवेशकों के लिए एक्सपर्ट सलाह
Kotak Institutional Equities के विश्लेषकों के अनुसार, सोने की कीमत ज्यादा होने के बावजूद इसकी मांग बनी रहेगी। लोग अब सोने के सिक्के और छोटे बार ज्यादा खरीद रहे हैं क्योंकि इन्हें आसानी से खरीदा और बेचा जा सकता है, यानी इनमें पैसे जल्दी नकद में बदले जा सकते हैं।
नमस्ते! मैं Saurabh हूँ, Finance Plan Info का संस्थापक। मुझे कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। Tally और शेयर मार्केट इन्वेस्टिंग की अपनी व्यावहारिक समझ के साथ, मैं इस ब्लॉग के माध्यम से आपको बैंकिंग, लोन और सरकारी योजनाओं की सटीक जानकारी आसान भाषा में उपलब्ध कराता हूँ।

