EPFO 2026 Rule Updates: ATM से PF निकासी, ₹7,500 पेंशन और EPFO 3.0 — जानें सभी बड़े बदलाव

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने 2026 में कुछ बड़े और जरूरी बदलाव किए हैं, जिसका सीधा असर देश के 30 करोड़ से ज्यादा सदस्यों पर पड़ेगा। 

EPS पेंशन ₹7,500 प्रति माह होने की उम्मीद

सबसे चर्चित खबर यह है कि सरकार Employees’ Pension Scheme के अनुसार न्यूनतम पेंशन को बढ़ाने का सोच रही है। अभी इस योजना में पेंशन सिर्फ ₹1,000 प्रति माह मिलती है, जो कई रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बहुत कम है। अगर सरकार इसे बढ़ाकर ₹7,500 प्रति माह कर देती है, तो लाखों पेंशनर्स को काफी राहत मिलेगी और उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी।

ATM और UPI से PF निकासी — अब घर बैठे मिलेगा पैसा

2026 के नए नियमों के अनुसार PF निकालना पहले से ज्यादा आसान और जल्दी  हो जाएगा। अब लोग अपने PF का पैसा ATM और UPI से भी निकाल सकेंगे। इससे लंबी प्रक्रिया और कागज़ी काम की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सुविधा खासकर उन लोगों के लिए बहुत मददगार होगी जिन्हें अचानक पैसों की जरूरत पड़ती है, जैसे किसी इमरजेंसी में।

विड्रॉल के 13 नियम हटे, अब सिर्फ 3 कैटेगरी

पहले PF निकालने के लिए 13 अलग-अलग नियम थे, लेकिन अब इन्हें आसान करके सिर्फ 3 हिस्सों में बाँट दिया गया है: जरूरी जरूरतें – जैसे बीमारी, पढ़ाई और शादी, घर से जुड़ी जरूरतें – जैसे घर खरीदना या बनान, खास परिस्थितियाँ – विशेष हालात में पैसे निकालना | इस बदलाव से लोगों को नियम समझना आसान होगा और PF क्लेम करना भी जल्दी और आसान हो जाएगा।

25% बैलेंस रिटायरमेंट के लिए सुरक्षित रहेगा

EPFO के नए नियम के अनुसार, आपके प्रॉविडेंट फंड की कुल जमा राशि में से कम से कम 25% हिस्सा हमेशा रिटायरमेंट के लिए बचाकर रखना जरूरी होगा। इसका मतलब यह  है कि आप चाहें तो जरूरत के समय PF से पैसा निकाल सकते हैं, लेकिन अपनी पूरी बचत खर्च नहीं कर पाएंगे। कम से कम एक-चौथाई पैसा आपके भविष्य यानी रिटायरमेंट के लिए सुरक्षित रहेगा। इस नियम का उद्देश्य यह है कि लोग आज की जरूरतों के लिए पैसा निकालें, लेकिन अपने भविष्य की आर्थिक सुरक्षा से समझौता न करें।

EPFO — डिजिटल क्रांति की शुरुआत

EPFO 3.0 एक नया क्लाउड पर आधारित डिजिटल प्रक्रिया  है। इसका उद्देश्य सेवाओं को जल्दी और आसान बनाना है। इससे 30 करोड़ से ज्यादा सदस्यों को बेहतर सुविधा, ज्यादा पारदर्शिता और आधुनिक डिजिटल सेवाएं मिलेंगी।

क्लेम सेटलमेंट में ऐतिहासिक सुधार

वित्त वर्ष 2025-26 में EPFO ने कुल 8.31 करोड़ क्लेम निपटाए, जबकि पिछले साल यह संख्या 6.01 करोड़ थी। इसके अलावा, एडवांस क्लेम में से 71.11% क्लेम सिर्फ 3 दिन के अंदर ही निपटा दिए गए।

निष्कर्ष

EPFO 2026 में किए गए ये बदलाव नौकरी पैसा लोगों के लिए बहुत फायदेमंद हैं। अब डिजिटल सुविधाएं बढ़ेंगी और पेंशन में भी बढ़त होगी । इससे रिटायरमेंट प्रक्रिया और ज्यादा आधुनिक और मजबूत बनेगा। आप अपना UAN अपडेट रखें, आधार को लिंक करें और EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर जानकारी देखते रहें।

Motilal Oswal FY26: रिकॉर्ड मुनाफा, AI टेक्नोलॉजी और धमाकेदार Growth की पूरी कहानी

Note: This information is for educational purposes only. Please verify with official sources before making any financial decisions.

Leave a Comment