LPG Cylinder: 1 मई से बदल जाएंगे ये सभी नियम — आइये जानते है? नई कीमत

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अगर आप घर में LPG गैस सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं, तो ये जानकारी आपके लिए जरूरी है।  1 मई 2026 से  Indian Oil , Bharat Gas और HP Gas के ग्राहकों के लिए कुछ नए नियम लागू होंगे। इन बदलावों का असर आपकी गैस बुकिंग, डिलीवरी और सब्सिडी पर पड़ेगा।

कीमतों में हो सकती है और बढ़ोतरी

मार्च 2026 में घर में प्रयोग होने वाला 14.2 किलो का गैस सिलेंडर ₹60 महंगा हुआ था। वहीं, 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर ₹115 बढ़ गया था। अब 1 मई को कीमतें फिर से देखी जाएगी, और विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार भी दाम बढ़ सकते हैं।

अभी मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर 14.2 किलो की कीमत ₹912.50 है, और कमर्शियल गैस सिलेंडर 19 किलो की कीमत ₹2,031 है। 

OTP बेस्ड डिलीवरी होगी अनिवार्य

1 मई से गैस सिलेंडर लेने के लिए एक नया नियम लागू होगा। अब सिलेंडर लेते समय आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा। जब आप यह OTP डिलीवरी वाले को बताएंगे, तभी वह आपको सिलेंडर देगा। इससे फर्जी बुकिंग और सस्ते सिलेंडर गलत तरीके से बिकने के लिए  रोकने में मदद मिलेगी।

बुकिंग के बीच का समय बढ़ा

अब शहरों में दो बुकिंग के बीच 21 दिन की बजाय 25 दिन इंतज़ार करना होगा। गांवों में यह समय 45 दिन तक हो सकता है। इससे बिना ज़रूरत के बार-बार बुकिंग करने वाले लोगों को रोका जा सकेगा।

Aadhaar e-KYC अनिवार्य

PM उज्ज्वला योजना का फायदा उठाने  वालों को एक बार Aadhaar से e-KYC जरूर करानी होगी। अगर e-KYC नहीं होगी, तो 7 गैस सिलेंडर रिफिल के बाद मिलने वाली सब्सिडी नहीं मिलेगी।

वेस्ट एशिया टेंशन का असर

पश्चिम एशिया में तनाव है और Strait of Hormuz बंद होने के कारण  से भारत में LPG गैस का आयात प्रभावित हो रहा है। लेकिन सरकार ने साफ कहा है कि घरेलू गैस LPG, पाइप वाली गैस PNG और गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाली गैस CNG की सप्लाई पूरी तरह से जारी रहेगी।

उपभोक्ता क्या करें?

  • अपना मोबाइल नंबर गैस एजेंसी से लिंक कराएं 
  • Ujjwala Yojana लाभार्थी e-KYC जल्द पूरी करें
  • बुकिंग के नए अंतर का ध्यान रखें
  • PNG कनेक्शन का विकल्प भी विचार करें

1 मई से पहले ये सभी जानकारियां अपने परिवार तक पहुंचाएं ताकि किसी को असुविधा न हो।

Note: This information is for educational purposes only. Please verify with official sources before making any financial decisions.

Leave a Comment