Sharda Gyan Peeth Sr. Sec. School Losal :- जानिए लोसल शहर की बेस्ट स्कूल के बारे में सम्पूर्ण जानकारी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

परिचय

शारदा स्कूल लोसल की एक जानी – मानी शिक्षण संस्थान है जो अपनी उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करने के लिए जानी जाती है शारदा स्कूल आधुनिक शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए छात्रों के संपूर्ण विकास पर जोर देती है। शारदा स्कूल के पास लोसल में सबसे अधिक और शिक्षित अनुभवी शिक्षकों की टीम है जो छात्रों के विकास पर दिन-रात काम कर रहे हैं जिससे छात्रों का भविष्य उज्जवल हो सके और वह जिंदगी में कामयाब हो सके । स्कूल का पाठ्यक्रम इस प्रकार का है कि वह आधुनिक शिक्षा पर भी जोर देता है और नैतिक शिक्षा पर भी जोर देता है जिस से  सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के बीच संतुलन बनाया रखा जाता है। शारदा स्कूल सभी आधुनिक सुविधाओं से संपन्न है सभी छात्र-छात्राओं के लिए अनुकूल शिक्षक वातावरण है। शारदा स्कूलबच्चों में अनुशासन रचनात्मक और तार्किक सोच को बढ़ावा देता है जिसके लिए शारदा स्कूल दिन रात काम भी कर रही है। शारदा स्कूल अपने जितने भी छात्र-छात्राएं हैं उन सभी को लोसल में खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करता है ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। 

Table of Contents

शारदा स्कूल समय-समय पर मूल्यांकन और संवादात्मक शिक्षण सत्र छात्रों को बेहतर सीखने में सहायता करते हैं शारदा स्कूल गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा के साथ-साथ चरित्र निर्माण पर भी विशेष ध्यान देता है

शिक्षण और पाठ्यक्रम (Academics & Curriculum) – शारदा स्कूल लोसल

शारदा स्कूल लोसल अपने उच्च-गुणवत्ता वाले शिक्षण और संतुलित पाठ्यक्रम के लिए प्रसिद्ध है। यह स्कूल छात्रों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ नैतिक और व्यवहारिक शिक्षा पर भी विशेष ध्यान देता है।

शारदा स्कूल पूरी लोसल में अपनी उच्च गुणवत्ता की शिक्षक और संतुलन पाठ्यक्रम के लिए जानी जाती है यह स्कूल छात्रों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ नैतिक और व्यावहारिक शिक्षा पर भी विशेष जोर देती है।

1. आधुनिक शिक्षण पद्धति

शारदा स्कूल लोसल में पारंपरिक और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों का समावेश किया गया है। स्मार्ट क्लासरूम, प्रोजेक्ट-बेस्ड लर्निंग और डिजिटल संसाधनों के माध्यम से शिक्षण को अधिक प्रभावी और रोचक बनाया जाता है।

2. विविधतापूर्ण पाठ्यक्रम

स्कूल का पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुसार डिज़ाइन किया गया है, जिससे छात्रों को समग्र शिक्षा प्राप्त हो सके। इसमें निम्नलिखित विषयों को शामिल किया गया है:

  • प्राथमिक स्तर (Primary Level) – बुनियादी गणित, भाषा कौशल, विज्ञान, कला और नैतिक शिक्षा।
  • माध्यमिक स्तर (Secondary Level) – गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, भाषाएं (हिंदी, अंग्रेज़ी, संस्कृत) और रचनात्मक कला।
  • उच्च माध्यमिक स्तर (Senior Secondary Level) – छात्रों को विज्ञान, वाणिज्य, एग्रीकल्चर और मानविकी (Arts) जैसे स्ट्रीम्स चुनने का विकल्प मिलता है।

3. सह-पाठ्यक्रम गतिविधियाँ (Co-Curricular Activities)

शारदा स्कूल की शिक्षा प्रणाली केवल पाठ्य पुस्तकों तक ही सीमित नहीं है बल्कि छात्रों के कौशल विकास के लिए विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां भी करवाई जाती है, जैसे:

  • वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताएँ
  • विज्ञान और गणित ओलंपियाड
  • कला एवं शिल्प प्रतियोगिताएँ
  • खेलकूद और शारीरिक शिक्षा
  • संगीत, नृत्य और नाटक

4. शिक्षकों की गुणवत्ता

शारदा स्कूल में बहुत ही अधिक अनुभवी टीचर्स है जो छात्रों के व्यक्तिगत विकास और उनकी शैक्षिक जरूरत पर ध्यान देते हैं। छात्रों के लिए नियमित वर्कशॉप और प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से शिक्षकों को नवीनतम शिक्षक गतिविधियों से अवगत कराया जाता है ताकि छात्रों को आधुनिक शिक्षा दी जा सके और छात्र समय के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सके और अपना भविष्य बना सके। 

5. मूल्यांकन एवं परीक्षा प्रणाली

शारदा स्कूल में छात्रों के विकास का ध्यान रखने के लिए एक प्रभावी परीक्षा प्रणाली लागू की गई है जिसमें छात्रों का नियमित परीक्षण असाइनमेंट और व्यावहारिक परीक्षाएं शामिल है। इस परिणाम के जरिए छात्रों की प्रगति का मूल्यांकन किया जाता है अगर कोई छात्र कमजोर है तो उसके लिए सुधार किए जाते हैं और जरूरी कदम उठाए जाते हैं जिससे सभी छात्रों का विकास हो सके।

6. विशेष शैक्षणिक सहायता

अगर कोई छात्र शारदा स्कूल में कमजोर है या फिर किसी विशेष विषय में कठिनाई महसूस कर रहा है तो उसके लिए रिमेडियल क्लासेस और व्यक्तिगत मार्गदर्शन की सुविधा दी जाती है ताकि छात्र उस विषय में कमजोर ना रहे।

शारदा स्कूल लोसल का शिक्षण और पाठ्यक्रम इस प्रकार से डिजाइन किया गया है कि यह छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करता है और उन्हें एक सफल नागरिक बनाने में सहायता करता है

आधुनिक सुविधाएँ (Modern Facilities) – शारदा स्कूल लोसल

शारदा स्कूल लोसल की एक आधुनिक शिक्षण संस्थान है जो सभी छात्रों को सर्वश्रेष्ठ सुविधा प्रदान करने पर बल देता है इन सभी सुविधाओं का एक ही उद्देश्य है शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देना बल्कि छात्रों को एक समग्र और सुविधाजनक सीखने का माहौल भी प्रदान करना है जिससे छात्रों का विकास हो सके

1. स्मार्ट क्लासरूम (Smart Classrooms) 

  • शारदा स्कूल की सभी कक्षाएं आधुनिक स्मार्ट बोर्ड और प्रोजेक्टर से लेस है, जिससे छात्रों की पढ़ाई अधिक रोचक और प्रभावी बनाई जा सके
  • ऑडियो विजुअल लर्निंग से छात्रों की समझ और अवधारणात्मक क्षमता को बढ़ाया जा सके 

2. उन्नत विज्ञान और कंप्यूटर प्रयोगशालाएँ (Advanced Science & Computer Labs)

  • विज्ञान प्रयोगशालाएँ (Physics, Chemistry & Biology Labs) – स्कूल में आधुनिक उपकरणों से लेस प्रयोगशाला है जहां छात्र व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।
  • कंप्यूटर लैब (Computer Lab) – छात्रों को नवीनतम तकनीक से रूबरू कराने के लिए हाई स्पीड इंटरनेट अप टू डेट सॉफ्टवेयर से लेस कंप्यूटर लैब बनाई गई है

3. पुस्तकालय (Library)

  • शारदा स्कूल की लाइब्रेरी में हजारों किताबें पत्रिकाओं और डिजिटल संसाधनों से भरा हुआ है जिससे छात्रों को आत्म अध्ययन और रिसर्च करने का बहुत ही सुंदर अवसर मिलता है
  • शारदा स्कूल में ई लाइब्रेरी की सुविधा भी उपलब्ध है जिससे छात्र ऑनलाइन अध्ययन सामग्री प्राप्त कर सकते हैं और और पढ़ाई को आसान बना सकते हैं

4. खेल और शारीरिक शिक्षा (Sports & Physical Education)

  • शारदा स्कूल के जितने भी छात्र है उन सभी के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए स्कूल में बहुत बड़ा खेल मैदान इनडोर खेल सुविधाएं उपलब्ध है
  • क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, योग और एथलेटिक्स जैसी खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाता है।

5. ऑडिटोरियम और मल्टी-पर्पस हॉल (Auditorium & Multi-purpose Hall)

  • स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों सेमिनारों वाद विवाद प्रतियोगिताओं और अन्य गतिविधियों के लिए एक विशाल ऑडिटोरियम उपलब्ध है
  • स्कूल में मल्टी-पर्पस हॉल का उपयोग विभिन्न कार्यशालाओं और इंटरैक्टिव सेशंस के लिए किया जाता है

6. ट्रांसपोर्ट सुविधा (Transport Facility)

  • स्कूल बसें जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम और सीसीटीवी कैमरों से सुसज्जित हैं, जिससे छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है।
  • प्रत्येक बस में प्रशिक्षित ड्राइवर और अटेंडेंट मौजूद रहते हैं।

7. स्वास्थ्य और चिकित्सा सुविधाएँ (Health & Medical Facilities)

  • स्कूल में एक प्राथमिक चिकित्सा कक्ष (First Aid Room) उपलब्ध है, जहाँ इमरजेंसी सहायता दी जाती है समय-समय पर स्वास्थ्य जांच शिविर और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

8. सुरक्षित और संरक्षित परिसर (Safe & Secure Campus)

  • शारदा स्कूल लोसल में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और गेट पर एक सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात है
  • छात्रों के परिवेश और निकासी पर कड़ी निगरानी रखी जाती है इसके साथ ही बाहर से आने वाले व्यक्तियों का भी ध्यान रखा जाता है और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखा जाता है

9. कैंटीन और स्वच्छता सुविधाएँ (Canteen & Hygiene Facilities)

  • स्कूल में छात्रों के लिए एक स्वच्छ और पोषण युक्त आहार प्रदान करने वाली कैंटीन भी उपलब्ध है
  • पीने के लिए शुद्ध पानी और साफ-सफाई की उच्चतम व्यवस्था की गई है।

शारदा स्कूल का इतिहास 

शारदा स्कूल का इतिहास काफी पुराना है यह लोसल की एक सबसे पुरानी स्कूल है इसी के साथ ही सबसे बेस्ट स्कूल भी है शारदा स्कूल की स्थापना सन 1992 में हुई थी 1992 से लेकर आज 2025 तक शारदा स्कूल का रिजल्ट बहुत ही शानदार रहा शारदा स्कूल के छात्र काफी होशियार और मेधावी छात्र हैं शारदा स्कूल ने बहुत सारी उपलब्धियां हासिल करी है शारदा स्कूल निरंतर छात्रों के विकास के लिए काम कर रही है

शारदा स्कूल लोसल – महत्वपूर्ण जानकारी

1. निदेशक (Director)

  • बनवारी लाल कुमावत (Banwari Lal Kumawat)

2. प्रधानाचार्य (Principal)

  • महावीर सिंह शेखावत (Mahaveer Singh Shekhawat)

3. शिक्षा माध्यम (Medium of Instruction)

हिंदी माध्यम (Hindi Medium)

  • कक्षा 1 से 12वीं (RBSE 10+2)
  • विभाग (Streams): कला (Arts), विज्ञान (Science),  कृषि विज्ञान (Agriculture Science) और वाणिज्य (Commerce)

अंग्रेज़ी माध्यम (English Medium)

  • कक्षा नर्सरी से 12वीं (Nursery to 12th)

स्कूल से संपर्क करने की जानकारी।

📍 पता (Address):

वार्ड नंबर 8, गंगा माता मंदिर के पास, लोसल, जिला – सीकर, राजस्थान – 332025

📞 संपर्क नंबर (Contact Number):

मोबाइल: 9414742912, 9460639796, 8949108744

📧 ईमेल (Email):

sgplosal41@gmail.com

🌐 वेबसाइट (Website):

www.sgplosal.com

🔗 सोशल मीडिया (Social Media Links):

📌 Facebook: https://www.facebook.com/sgplosal/
📌 YouTube: https://www.youtube.com/@shardaschoollosal1934

शारदा स्कूल लोसल Photos

निष्कर्ष (Conclusion)

क्यों शारदा स्कूल लोसल आपके बच्चे के लिए सबसे सही चुनाव है?

हमने आपको शारदा स्कूल के बारे में ऊपर ब्लॉग में शारदा स्कूल से जुड़ी सभी जानकारियां उपलब्ध कराई जिसे यह साबित होता है की शारदा स्कूल लोसल की सबसे बेस्ट स्कूल है और आपके बच्चे के लिए एक सही चुनाव है अगर आप अपने बच्चों का चहुमुखी विकास चाहते हो कि बच्चे आधुनिक शिक्षा के साथ भी जुड़े और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा हासिल करें तो शारदा स्कूल लोसल शहर की सबसे बेस्ट स्कूल है

 

Note: This information is for educational purposes only. Please verify with official sources before making any financial decisions.