अप्रैल 2026 सोने और चांदी की कीमतों का अचानक से कम – ज्यादा होना लोगों की नींद उड़ा रही है | पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमत अपने सबसे ज्यादा स्तर पर लगभग 11% तक गिर गई है।और चांदी की कीमत में तो उससे भी ज्यादा तेज गिरावट देखने को मिल रही है।
आज भारत में सोने – चांदी का भाव ?
MCX पर सोने और चांदी के दाम में गिरावट आई है।24 कैरेट सोना 0.02% गिरकर ₹1,49,650 प्रति 10 ग्राम पर बंद हो गया है , चांदी में ज्यादा गिरावट हुई,यह लगभग 4.48% की कमी के साथ यह ₹2,32,600 प्रति किलो पर आ गई। IBJA के अनुसार भी आज के समय में सोना-चांदी का बाजार एक जगह स्थिर नहीं है और कीमतों में बदलाव जारी है |
सोने – चांदी के भाव में गिरावट के पीछे का कारण ?
- अमेरिका-ईरान युद्ध और जियोपॉलिटिकल टेंशन: 28 फरवरी को शुरू हुए इस युद्ध के बाद से दुनिया के बाजारों में असर पड़ा है और सोना 11 % की दर में गिर गया है | लेकिन अब तेल महंगा होने से ब्याज दरें कम हो गई है , सोने की मांग कम हो गई इसलिए सोने की मांग कम हो गई है |
- महंगाई का डर:(CPI) 3.3% हो गई, जो मई 2024 के बाद सबसे ज्यादा है। वहीं, इस साल की आखिरी तिमाही (Q4) में देश की आर्थिक वृद्धि (GDP) सिर्फ 0.5% रही।जब महंगाई बढ़ती है और ब्याज दरें भी ज्यादा होती हैं, तो सोने जैसी ऐसी चीजों पर दबाव पड़ता है जो कोई ब्याज या कमाई नहीं देती।
- डॉलर की मजबूती:।जानकारों के अनुसार जब डॉलर महंगा होता है तो सोने की कीमत भी बाद जाती है और विदेशों के खरीदने में अनेक प्रकार की समस्याएं आती है जिसके कारण कीमत कम होती है |
- मुनाफावसूली :2025 में सोना 66% और चांदी 135% तक बढ़ चुकी थी। इतनी बड़ी तेजी के बाद निवेशकों ने अपना मुनाफा निकालना शुरू कर दिया।इस वजह से कई लोगों को मजबूरी में अपने निवेश बेचने पड़े इसे “फोर्स्ड सेलिंग” कहते हैं और जिन लोगों ने उधार या मार्जिन पर निवेश किया था, उन्हें पैसा कम पड़ने पर तुरंत पैसे जोड़ने पड़े इसे “मार्जिन कॉल” कहते है।
क्या हमें अभी सोना – चांदी खरीदना चाहिए ?
बाजार विशेषज्ञ Ross Maxwell का कहना है अगर अमेरिका की महंगाई inflation का डाटा उम्मीद से ज़्यादा आता है, तो ब्याज दरें ऊंची रह सकती हैं। इससे सोना सस्ता हो सकता है या तेजी नहीं आएगी | अगर डाटा कम आता है तो सोने की कीमत बढ़ सकती है या उसमें तेजी आ सकती है |
दीर्घकालिक निवेशकों के लिए यह गिरावट एक अच्छा मौका हो सकता है, खासकर तब जब 2025-26 में सोना 61% और चांदी 131% का रिटर्न दे |
2026 नेशनल स्टॉक एक्सचेंज : IPO की तैयारी और निवेशकों के लिए बड़े मौके
निष्कर्ष :
सोने – चांदी की कीमत में इतनी गिरावट का कारण युद्ध, महंगाई का डर और मुनाफावसूली है | मिडिल ईस्ट में अगर शांति बनी रहती है तब ब्याज दरें कम होने की उम्मीद होती है, तो इन धातुओं की कीमतें फिर से बढ़ सकती हैं।निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें।
नमस्ते! मैं Saurabh हूँ, Finance Plan Info का संस्थापक। मुझे कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। Tally और शेयर मार्केट इन्वेस्टिंग की अपनी व्यावहारिक समझ के साथ, मैं इस ब्लॉग के माध्यम से आपको बैंकिंग, लोन और सरकारी योजनाओं की सटीक जानकारी आसान भाषा में उपलब्ध कराता हूँ।

