WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Channel
Join Now
अब अगर आप सोना खरीदना या बेचना चाहते है तो पहले यह जरूर जान ले |
भारत में आज सोने के भाव
आज, 10 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को दिल्ली में सोने और चांदी की कीमत 24 कैरेट सोना: ₹1,51,470 प्रति 10 ग्राम और चांदी: ₹2,54,900 प्रति किलो की ऊंचाई छू रही है |
पिछले कुछ दिनों में सोने के दाम तेजी से बदल रहे हैं।9 अप्रैल को दिल्ली में 24 कैरेट सोना लगभग ₹1,53,980 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।चेन्नई में यह और भी महंगा रहा, वहाँ कीमत करीब ₹1,54,920 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। सोना हाल के दिनों में काफी महंगा हो गया है, और चेन्नई में इसकी कीमत सबसे ज्यादा रही।
अलग-अलग शहरों में सोने (gold) का भाव भी अलग – अलग होता है ? आइये देखते है
शहरों में सोने के दाम अलग-अलग होने का मुख्य कारण वहाँ लगने वाला टैक्स, लाने-ले जाने का खर्च और मांग-आपूर्ति का फर्क होता है।दक्षिण भारत के शहरों में सोने की मांग ज्यादा होने की कारण वहाँ सोने की कीमतें भी अधिक रहती हैं।
आज के समय में सोना महंगा होने का कारण क्या है आइये जानते है ?
अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रोकने की घोषणा के बाद बाजार में हलचल बढ़ गई। इसका सीधा असर सोने की कीमतों पर पड़ा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़कर लगभग ₹4,842 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया।
विशेषज्ञों के अनुसार, दुनिया भर में सोने की बढ़ती मांग और रुपये के कमजोर होने की वजह से भारत में सोना-चांदी के दाम ऊँचे बने हुए हैं।
9 अप्रैल को MCX पर सोने की कीमत में लगभग ₹1,585 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई।लेकिन जानकारों का कहना है कि यह गिरावट ज्यादा समय तक नहीं रह सकती। अगर दुनिया में तनाव बढ़ेगा तो फिर से सोने की कीमत बढ़ जाएगी |
हाल ही में सोना ख़रीदे या रुक जाये ? जानकारों की राय
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की उपाध्यक्ष अक्षा कंबोज का कहना है की ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम की खबरों की वजह से सोने की कीमतें अभी बढ़ रही है कम नहीं हो रही है |
बाजार के जानकार मानते हैं कि जब दुनिया के कई देश एक साथ समस्याओं से जूझ रहे हों और स्थिति स्थिर न रहे, तब सोना लंबे समय में अच्छा रिटर्न देने वाला निवेश बना रहता है।लेकिन निवेश करने से पहले अपने बजट और जरूरतों को अच्छी तरह समझना बहुत जरूरी है।
अनिल अंबानी : यह दुनिया के सबसे बड़े छठे अमिर थे, आज उनको ED ने घेर रखा है — आइये जानते है पूरी कहानी
ध्यान रखें ये जरूरी बातें
- 22 कैरेट सोना गहनों के लिए बेहतर होता है। 24 कैरेट सोना निवेश और शुद्ध सोने के लिए होता है।
- सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क जरूर चेक करें।
- MCX और IBJA के रेट अलग हो सकते हैं, इसलिए दोनों के रेट देख लें।
- शादी-ब्याह के सीजन से पहले सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव हो सकता है।
निष्कर्ष:
सोने की कीमतें अभी बहुत ऊंचाई छू रही है | आने वाले समय में यह कीमतें डॉलर की स्थिति और केंद्रीय बैंकों की नीतियों पर निर्भर करेंगी। इसलिए निवेशक और खरीदार दोनों को सावधानी से निर्णय लेना पड़ेगा |

नमस्ते! मैं Zayyan Khan हूँ, Finance Plan Info का संस्थापक। मुझे कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 5 वर्षों का अनुभव है। Tally और शेयर मार्केट इन्वेस्टिंग की अपनी व्यावहारिक समझ के साथ, मैं इस ब्लॉग के माध्यम से आपको बैंकिंग, लोन और सरकारी योजनाओं की सटीक जानकारी आसान भाषा में उपलब्ध कराता हूँ।