अनिल अंबानी : यह दुनिया के सबसे बड़े छठे अमिर थे, आज उनको ED ने घेर रखा है — आइये जानते है पूरी कहानी  

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अनिल अंबानी का नाम पहले दुनिया के सबसे ज्यादा पैसे वालों में आता था | अनिल अंबानी धीरूभाई अंबानी के छोटे बेटे दुनिया के छठे  सबसे ज्यादा अमीरों में से एक थे , उनकी लगभग कुल सम्पति 42 अरब डॉलर थी | लेकिन आज उनकी स्थिति बहुत अलग है |  

ED ने की बड़ी कार्यवाही — ₹3,716 करोड़ के घरो को किया जब्त 

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुंबई के पाली हिल स्थित आलीशान 17 मंजिला अनिल अंबानी के घर को जब्त कर लिया है | यह संपत्ति लगभग 3,716.83 करोड़ रुपये कीमत की है | यह भारत में आज तक की सबसे महंगी रहने की जगह मानी जाती है |   

आज लगभग 40,000 करोड़ के बैंक फ्रॉड का मामला सामने आया 

अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस ग्रुप की कंपनियों पर करीब 40,000 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी का आरोप है। इस मामले में  काले धन को सफेद बनाने की जांच चल रही है। जांच एजेंसी Enforcement Directorate  अब तक उनकी लगभग 15,000 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है।

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में दिया भरोसा

अनिल अंबानी  ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि वे ईडी की जांच में पूरा सहयोग करेंगे और बिना अनुमति देश से बाहर नहीं जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि जिन कंपनियों की जांच हो रही है, उनमें उनकी भूमिका नहीं थी वे सिर्फ  ऐसे  डायरेक्टर थे  जो कंपनी में सलाह देता है, लेकिन  काम नहीं संभालता।

Satoshi Nakamoto की पहचान उजागर ? New York Times की बड़ी जाँच के सामने आया Adam Back का नाम

परिवार भी जांच में शामिल है

40,000 करोड़ रुपये के  मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी को पूछताछ के लिए बुलाया। उनके बेटे जय अनमोल अंबानी भी दो दिन तक जांच में शामिल रहे।

सफलता से असफलता और फिर दोबारा सफल होने की कोशिश

गलत निवेश,दूरसंचार क्षेत्र की में ज़बरदस्त प्रतिस्पर्धा और बदलते बाज़ार के कारण उनकी कंपनियाँ भारी कर्ज में डूब गईं और 2020 में वे दिवालिया हो गए।लेकिन 2024 में ₹17,600 करोड़ जुटाकर उन्होंने अपनी कई कंपनियों का कर्ज चुका दिया और उन्हें कर्ज-मुक्त बना दिया।

अनिल अंबानी की कहानी बहुत ही समस्या आई। एक समय वे बहुत अमीर थे, लेकिन बाद में उन्हें परिवार के झगड़े, भारी कर्ज और कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ा।अब आने वाले समय में ED की जांच और अदालत के फैसले से तय होगा कि उनका भविष्य कैसा रहेगा।

Note: This information is for educational purposes only. Please verify with official sources before making any financial decisions.