सोने और चाँदी की कीमतें आज तेज़ी से बढ़ी हैं। लोग इसे “आसमान छूना” भी कह रहे हैं

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

15 अप्रैल 2026 — अगर आप सोना या चांदी खरीदने या बेचने की सोच रहे हैं, तो आज की यह जानकारी आपके लिए बहुत काम की है। दुनिया भर के बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में फिर से ज्यादा भाव देखने को मिल रहे है | 

आज का Gold और Silver का भाव — 15 अप्रैल 2026

COMEX पर सोने की कीमत अभी लगभग $4,852 प्रति औंस के आसपास चल रही है, और आज के दिन में यह $4,871 तक पहुंच गई है ।चांदी की कीमत भी बढ़ी है और यह लगभग $80.86 प्रति औंस पर चल रही है, जो करीब 1.6% की बढ़त है।

भारत में भाव (MCX): MCX पर सोना करीब ₹1,54,700 पर स्थिर बना हुआ है।वहीं चांदी लगभग ₹2.55 लाख प्रति किलो पर है और इसमें करीब 1% की बढ़त देखी जा रही है।

सोने-चाँदी की कीमतें क्यों बढ़ रही हैं? इसके मुख्य 3 बड़े कारण

इस तेजी के पीछे तीन आसान कारण हैं:अमेरिका और ईरान के बीच शांति की उम्मीद – इससे तेल और ऊर्जा की कीमतें बढ़ने का डर कम हुआ है।कच्चे तेल की कीमत घटकर $90 प्रति बैरल हो गई है – यानी तेल सस्ता हुआ है।अमेरिकी डॉलर कमजोर हुआ है – यह छह हफ्तों के सबसे निचले स्तर पर है।

आज सोना – चांदी एक साल में कितना बढ़ गया है ? 

2025 की शुरुआत से अब तक सोने की कीमत 25% से ज़्यादा बढ़ चुकी है। इसका कारण महंगाई और आर्थिक अनिश्चितता है।चांदी ने तो सोने से भी बेहतर प्रदर्शन किया है, पिछले एक साल में इसकी कीमत 150% से ज़्यादा बढ़ी है, जो पिछले 10 साल में नहीं हुआ था।

आज अप्रैल 2026 में डीजल की कीमत : जानिए आपके शहर के ताजा भाव और आगे क्यों बढ़ सकते है दाम ?

Gold vs Silver — कौन है बेहतर निवेश?

सोना आमतौर पर चांदी की तुलना में कम उतार-चढ़ाव दिखाता है।चांदी की कीमतें 24 घंटे में भी तेजी से ऊपर-नीचे हो सकती हैं।ऐसा इसलिए होता है क्योंकि चांदी का इस्तेमाल उद्योगों (factories वगैरह) में भी बहुत ज्यादा होता है।

Renewable energy, electronics और दूसरी industries में Silver की demand तेजी से बढ़ रही है। इसलिए Silver को long-term के लिए एक मजबूत investment माना जा रहा है। कई experts का मानना है कि आने वाले समय में चांदी  रिकॉर्ड ऊंचाइयों  तक पहुंच सकता है

निवेशकों के लिए एक्सपर्ट सलाह

वित्तीय सलाहकार आमतौर पर कहते हैं कि अपने निवेश  का सिर्फ 10% से 15% ही चांदी में लगाना चाहिए। और कुल मिलाकर सोना-चांदी जैसे कीमती धातुओं में 20% से ज्यादा पैसा नहीं लगाना चाहिए।सोने को महंगाई से बचाने वाला माना जाता है। इसलिए जब बाजार में अनिश्चितता होती है, तब लोग इसे सुरक्षित निवेश समझते हैं।

आगे क्या होगा ?

इस साल Federal Reserve के ब्याज दरें बदलने की उम्मीद कम है, यानी दरें लगभग वैसी ही रह सकती हैं।
दरें कम करने की संभावना 2027 में हो सकती है, और यह तेल की कीमतों और महंगाई पर निर्भर करेगा।ऐसे माहौल में सोना और चांदी  की मांग मजबूत बनी रह सकती है।

बॉटम लाइन:सोने-चांदी के बाजार में अभी बहुत उतार-चढ़ाव चल रहा है। खरीदने से पहले रोज़ के दाम देखते रहें और किसी वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

Note: This information is for educational purposes only. Please verify with official sources before making any financial decisions.

Leave a Comment