WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Channel
Join Now
Jio Financial Services का शेयर इस समय बाजार में काफी चर्चा में है। अप्रैल 2026 में कंपनी ने अपने Q4 FY26 के नतीजे घोषित किए, जिनसे निवेशक थोड़ा सोच में पड़ गए हैं।अभी लोग यह जानना चाहते हैं कि शेयर की मौजूदा स्थिति क्या है, कंपनी के नतीजे कैसे रहे, और आगे इससे क्या उम्मीद की जा सकती है।
आज का शेयर प्राइस और 52-वीक रेंज
17 अप्रैल 2026 को Jio Financial Services का शेयर ₹244.80 पर बंद हुआ। पिछले 1 साल में इसका सबसे ऊंचा भाव ₹338.60 और सबसे कम ₹223.30 रहा है।अभी यह शेयर अपने सबसे ऊंचे स्तर से करीब 28% नीचे है। इसलिए सवाल उठता है कि क्या यह खरीदने का अच्छा मौका है?इसका सही जवाब जानने के लिए कंपनी के ताजा नतीजों को समझना जरूरी है।
Q4 FY26 नतीजे: रेवेन्यू दोगुना, मुनाफा घटा
Jio Financial Services ने Q4 FY26 में ₹272.22 करोड़ का मुनाफा कमाया। यह पिछले साल की इसी तिमाही के ₹316.11 करोड़ से करीब 14% कम है।लेकिन अच्छी बात यह है कि कंपनी की कमाई (रेवेन्यू) काफी बढ़ी है। ऑपरेशंस से रेवेन्यू 106% बढ़कर ₹1,018.51 करोड़ हो गया। मुनाफा थोड़ा कम हुआ, लेकिन कंपनी की कुल कमाई तेजी से बढ़ी है।
यह डेटा दिखाता है कि कंपनी का बिज़नेस तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन नई सर्विसेज़ में ज्यादा पैसा लगाने की वजह से मुनाफे पर असर पड़ रहा है।कंपनी के कुल खर्च बहुत तेजी से बढ़े हैं करीब 326.9% बढ़कर ₹719.99 करोड़ हो गए। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि कंपनी अपनी फाइनेंशियल सर्विसेज़ को मजबूत बनाने के लिए बड़े स्तर पर निवेश कर रही है।
डिविडेंड और मैनेजमेंट बदलाव
बोर्ड ने FY26 के लिए हर शेयर पर ₹0.60 का डिविडेंड देने की मंजूरी दी है। साथ ही 3.2 करोड़ ESOP कर्मचारियों को मिलने वाले शेयर ऑप्शन भी मंजूर किए गए हैं। Screener के अनुसार, लिस्टिंग के बाद यह कंपनी का दूसरा डिविडेंड है, जो दिखाता है कि कंपनी को अपने बिज़नेस पर भरोसा है।
मैनेजमेंट में बदलाव भी हो रहा है—ग्रुप CFO अभिषेक हरिदास पाठक 20 अप्रैल 2026 से इस्तीफा दे रहे हैं, और उनकी जगह अन्नपूर्णा वेंकटरमणन 11 मई 2026 से नई CFO बनेंगी।
एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैं?
Motilal Oswal का ₹320 और DR Choksey Finserv का ₹305 का टारगेट प्राइस भी सामने आया है।
Motilal Oswal Financial Services ने इस स्टॉक पर खरीदने की सलाह बनाए रखी है। उनका कहना है कि: स्टॉक का टारगेट प्राइस करीब ₹315 है, मतलब अभी के दाम से लगभग 29% बढ़ने की संभावना है, FY26 से FY28 के बीच कंपनी का मुनाफा हर साल करीब 50% बढ़ सकता है
लॉन्ग टर्म में क्यों दिलचस्प है JIOFIN?
Jio Financial Services सिर्फ एक NBFC नहीं है, बल्कि एक पूरा फाइनेंशियल सिस्टम है।Jio Financial Services सिर्फ एक NBFC नहीं — यह एक इकोसिस्टम है |कंपनी चार अलग-अलग फाइनेंशियल काम एक साथ कर रही है: लोन देना , बीमा की सेवा देना , पेमेंट सर्विस ,पैसा मैनेज करना आदि के साथ मिलकर काम कर रहे है |
NBFC लोन देने वाला बिजनेस में कंपनी का कुल पैसा (AUM) ₹25,000 करोड़ से ज्यादा हो चुका है।
John Ternus बनेंगे Apple के नए CEO — Tim Cook का युग होगा समाप्त

नमस्ते! मैं Zayyan Khan हूँ, Finance Plan Info का संस्थापक। मुझे कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 5 वर्षों का अनुभव है। Tally और शेयर मार्केट इन्वेस्टिंग की अपनी व्यावहारिक समझ के साथ, मैं इस ब्लॉग के माध्यम से आपको बैंकिंग, लोन और सरकारी योजनाओं की सटीक जानकारी आसान भाषा में उपलब्ध कराता हूँ।