John Ternus बनेंगे Apple के नए CEO — Tim Cook का युग होगा समाप्त

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Apple की दुनिया में एक बड़ा बदलाव होने वाला है। Apple ने बताया है कि Tim Cook अब कंपनी के Executive Chairman बन जाएंगे। और John Ternus, जो अभी Hardware Engineering के Senior Vice President हैं, वे 1 सितंबर 2026 से Apple के नए CEO बनेंगे। यह फैसला Apple के Board of Directors ने सबकी सहमति से लिया है।

कौन हैं John Ternus?

John Ternus का जन्म लगभग 1975–1976 के आसपास हुआ था।उन्होंने 1997 में University of Pennsylvania से Mechanical Engineering में Bachelor of Science की डिग्री हासिल की। 

Ternus कंपनी के बहुत अनुभवी अधिकारी हैं। उन्होंने Apple के कई मशहूर प्रोडक्ट्स जैसे iPhone, Mac, AirPods और Apple Vision Pro के हार्डवेयर इंजीनियरिंग का काम संभाला है। 

टर्नस 2001 में Apple से जुड़े। 2013 में वे Vice President of Hardware Engineering बने। 2021 में उन्हें Senior Vice President के पद पर प्रमोशन मिला। CNBC के अनुसार, Apple में उनका सफर लगभग 25 साल का रहा है। 

Tim Cook की विरासत और Ternus की चुनौती

TIM COOK के नेतृत्व में Apple के शेयरों में आज लगभग 1,700% से भी ज्यादा बढ़ी | आज Apple की मार्केट वैल्यू 4 ट्रिलियन डॉलर से भी ज्यादा है। NBC News जैसी बड़ी जिम्मेदारी संभालना Ternus के लिए आसान नहीं होगा।  

Apple की AI रणनीति को लेकर सबसे बड़ा सवाल है। Analyst Dan Ives का कहना है कि Ternus पर शुरू से ही यह दबाव रहेगा कि वे AI के क्षेत्र में जल्दी से और साफ सफलता दिखाए । 

Apple ने पिछले साल अपनी AI लीडरशिप में बदलाव किया था और Siri के अपडेटेड वर्ज़न को Google Gemini AI मॉडल पर आधारित करने की योजना बनाई है
Apple ने पिछले साल अपनी AI टीम में कुछ बदलाव किए थे। अब कंपनी Siri के नए और बेहतर वर्ज़न को बनाने के लिए Google के Gemini AI मॉडल का इस्तेमाल करने की योजना बना रही है। 

Apple के लिए नई दिशा

Tim Cook ने John Ternus की तारीफ करते हुए कहा कि उनके पास एक इंजीनियर जैसी सोच, एक इनोवेटर जैसी भावना और ईमानदारी से नेतृत्व करने की क्षमता है।

John Ternus खुद एक हार्डवेयर इंजीनियर हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि Apple आने वाले समय में नए प्रोडक्ट बनाने और AI आधारित डिवाइस पर ज्यादा ध्यान देगा।

Johny Srouji को Chief Hardware Officer बनाया गया है, और अब वे Ternus की पुरानी जिम्मेदारी संभालेंगे।

यह Apple में बड़ा बदलाव है, क्योंकि 2011 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है। उस समय Steve Jobs के बाद Tim Cook CEO बने थे। अब अगर बदलाव होता है तो Ternus को दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक की जिम्मेदारी मिल सकती है।

जेएसडब्ल्यू एनर्जी 2026: भारत की हरित ऊर्जा क्रांति का नया चेहरा

Note: This information is for educational purposes only. Please verify with official sources before making any financial decisions.

Leave a Comment