WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Channel
Join Now
Intel Corporation (NASDAQ: INTC) के शेयर ने 24 अप्रैल 2026 को एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया। 23 अप्रैल को इसका शेयर $65.43 के निचले स्तर तक गिरा था, लेकिन उसी दिन इसमें जोरदार तेजी आई और यह बढ़कर $78.10 के उच्च स्तर तक पहुंच गया। यानी एक ही दिन में Intel के शेयर में लगभग 18% से भी ज्यादा बढ़त देखने को मिली।
QUARTER1 के 2026 में नतीजे: वॉल स्ट्रीट को चौंका दिया
Intel ने इस तिमाही Q1 में जितना लोगों ने सोचा था उससे काफी बेहतर कमाया । कंपनी ने $13.58 अरब की आय कमाई , जबकि जानकार लोगों ने सिर्फ $12.42 अरब की उम्मीद की थी। EPS 29 सेंट रहा, जो 1 सेंट के अनुमान से काफी बेहतर था। यह नतीजे दिखाते हैं कि कंपनी की AI रणनीति सफल हो रही है।
AI की तेज़ आवाज़ ने बदला खेल
Intel के Data Center और AI वाले हिस्से की कमाई 22% बढ़कर 5.1 अरब डॉलर हो गई।इस दौरान CPU की मांग भी बढ़ी, क्योंकि Agentic AI जैसे कामों के लिए सिर्फ GPU (जैसे Nvidia के) ही नहीं, बल्कि CPU की भी जरूरत महसूस होने लगी।
Intel के CEO Lip-Bu Tan ने कहा कि CPU अब AI के दौर में एक बहुत जरूरी और बुनियादी हिस्सा बन गया है, और इसकी अहमियत फिर से बढ़ रही है।
सरकारी और बड़ी-बड़ी कंपनियों का समर्थन
Trump प्रशासन ने Intel में पैसा लगाया, जिससे अमेरिकी सरकार Intel की सबसे बड़ी हिस्सेदार बन गई। इसके अलावा Nvidia और SoftBank ने भी Intel में अरबों डॉलर का निवेश किया। साथ ही Google ने यह तय किया है कि वह अपने AI डेटा सेंटर्स में Intel के CPU का इस्तेमाल करेगा।
आगे का अनुमान (Q2 Guidance)
Intel ने कहा है कि 2026 की दूसरी तिमाही (Q2) में उसकी कमाई लगभग $13.8 अरब से $14.8 अरब के बीच हो सकती है। जानकारों का अनुमान $13.07 अरब से ज्यादा है।
निवेशकों के लिए ज़रूरी बात
Intel अभी भी नुकसान में है — Q1 में कंपनी को $4.28 अरब का नेट लॉस हुआ है। इसके साथ ही Ohio में बन रही नई चिप फैक्ट्री अब 2030 तक टाल दी गई है। लेकिन AI की बढ़ती मांग और कुछ रणनीतिक साझेदारियों की वजह से निवेशकों का भरोसा फिर से बढ़ा है। इसी वजह से Intel के शेयर इस साल अब तक 80% से ज्यादा बढ़ गया है |
निष्कर्ष:
Intel के शेयर की यह बढ़त सिर्फ एक दिन की बात नहीं है, बल्कि यह एक बड़े बदलाव की शुरुआत हो सकती है। AI के दौर में CPU (कंप्यूटर का दिमाग) की भूमिका फिर से बहुत महत्वपूर्ण हो रही है। इसी वजह से Intel जैसी कंपनी पर फिर से लोगों का ध्यान बढ़ रहा है और वह दोबारा सुर्खियों में आ रही है।
Infosys Results Q4 FY 26: मुनाफे में 21% का जोरदार उछाल, शेयर धारकों को ₹25 डिविडेंड का तोहफा

नमस्ते! मैं Zayyan Khan हूँ, Finance Plan Info का संस्थापक। मुझे कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 5 वर्षों का अनुभव है। Tally और शेयर मार्केट इन्वेस्टिंग की अपनी व्यावहारिक समझ के साथ, मैं इस ब्लॉग के माध्यम से आपको बैंकिंग, लोन और सरकारी योजनाओं की सटीक जानकारी आसान भाषा में उपलब्ध कराता हूँ।