WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Channel
Join Now
2026 में आज तक 71,000 से ज़्यादा लोगों की टेक नौकरियाँ जा चुकी हैं, और इस साल को सिर्फ 4 महीने ही हुए हैं। ऐसे डर भरे समय में, जब Oracle जैसी बड़ी कंपनियां भी हजारों लोगों को नौकरी से निकाल रही हैं, एक नाम है — Ankur Warikoo जो भारतीय युवाओं को सच्चाई का सामना करने के लिए हिम्मत देते है|
Ankur Warikoo कौन है?
Ankur Warikoo एक भारतीय उद्यमी, लेखक और कंटेंट क्रिएटर हैं। वो करियर, पैसे और पर्सनल ग्रोथ जैसे विषयों पर आसान और साफ तरीके से बात करते हैं। वो पहले Nearbuy के CEO रह चुके हैं। अपनी नौकरी छोड़कर उन्होंने फुल-टाइम कंटेंट क्रिएटर और एजुकेटर बनने का फैसला किया। उनका सफर असफलताओं से सीखने, खुद को फिर से खड़ा करने और आखिर में सफलता पाने की एक सरल और प्रेरणादायक कहानी है।
2026 में Ankur Warikoo क्यों हैं इतने प्रासंगिक?
2026 में लागू होने वाले नए Income Tax Act 2025 जैसे बड़े बदलावों के कारण लोगों में पैसों और टैक्स की समझ की जरूरत तेजी से बढ़ रही है। Ankur Warikoo जैसे लोग इन मुश्किल नियमों को आसान भाषा में समझाकर युवाओं की मदद कर रहे हैं, ताकि वे अपने पैसे और टैक्स को बेहतर तरीके से समझते है ।
3 संकेत जो बताते हैं कि आपकी नौकरी खतरे में है
Ankur Warikoo ने हाल ही में LinkedIn पर एक पोस्ट में तीन चेतावनी संकेत बताये :
- जब आपके काम दूसरे लोगों को दिए जाने लगे, आपको जरूरी मीटिंग में न बुलाया जाए और कंपनी में आपकी अहमियत कम होती दिखे — तो यह एक खतरनाक संकेत है।
- जब बार-बार प्रमोशन या सैलरी बढ़ने की बात टलती रहे, करियर आगे बढ़ाने की कोई चर्चा न हो और आपके ईमेल का जवाब भी आना बंद हो जाए | तो समझ जाना , अब सतर्क होने का समय है।
- जब टीम छोटी होने लगे, नए लोगों की भर्ती बंद हो जाए, एक व्यक्ति से तीन लोगों का काम कराया जाने लगे, और अचानक खर्च कम करने या ऑफिस से ही काम करने जैसे सख्त नियम लागू हो जाएँ | तो यह सबसे साफ संकेत होता है।
क्या करना चाहिए ?
Warikoo कहते हैं कि आपको अपने 6–12 महीने के खर्च जितना इमरजेंसी फंड बनाना चाहिए। साथ ही, अपने काम और achievements को लिखते रहना एव अच्छे लोगों से जुड़े रहें और लोगों के बीच अपनी पहचान बनाए रखें।
वह यह भी कहते हैं कि आज के समय में सिर्फ डिग्री से कुछ नहीं होता, असली सफलता काबिलियत से मिलती है। यही बात बहुत से लोगों को उनसे जोड़ती है।
Ankur Warikoo सिर्फ एक प्रकार के कंटेंट क्रिएटर नहीं, बल्कि उस पीढ़ी की आवाज़ हैं जो असफलता से नहीं डरती — बल्कि उससे सीखकर आगे बढ़ती है।

नमस्ते! मैं Zayyan Khan हूँ, Finance Plan Info का संस्थापक। मुझे कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 5 वर्षों का अनुभव है। Tally और शेयर मार्केट इन्वेस्टिंग की अपनी व्यावहारिक समझ के साथ, मैं इस ब्लॉग के माध्यम से आपको बैंकिंग, लोन और सरकारी योजनाओं की सटीक जानकारी आसान भाषा में उपलब्ध कराता हूँ।