WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Channel
Join Now
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना देश के किसानों के लिए एक सुरक्षा योजना है। अगर बारिश, सूखा या किसी प्राकृतिक आपदा से फसल खराब हो जाती है, तो सरकार किसानों को नुकसान का पैसा देती है। यह पैसा सीधे उनके बैंक खाते में भेज दिया जाता है, ताकि उन्हें आर्थिक मदद मिल सके।
क्या है फसल बीमा योजना?
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सरकार की एक बीमा योजना है, जो किसानों को उनकी फसल का सुरक्षा कवच देती है। इस योजना में अगर किसान की फसल बोने से लेकर काटने तक किसी भी समय खराब हो जाती है, जैसे— सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि या बहुत ज्यादा बारिश की वजह से, तो सरकार किसान को नुकसान का पैसा देती है। यह पैसा सीधे किसान के बैंक खाते में भेजा जाता है, जिसे Direct Benefit Transfer कहते हैं।
उत्तर प्रदेश में 4 मई 2026 को किसानों के खातों में एक साथ पैसा भेजा जाएगा। यह पैसा खरीफ 2025 और रबी 2025-26 की फसल के नुकसान की भरपाई के लिए है। कुल ₹122.28 करोड़ की राशि सभी जिलों के किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में दी जाएगी।
किन फसलों को मिलता है कवर?
इस योजना में खरीफ और रबी दोनों मौसम की मुख्य फसलें शामिल हैं, जैसे गेहूं, सरसों, धान और मक्का।
इसके अलावा मौसम आधारित बीमा के तहत आलू, बैंगन, नींबू और आम जैसी बागवानी फसलें भी कवर होती हैं।
अगर फसल कटने के बाद भी 14 दिन के अंदर नुकसान हो जाए, तो उसका भी मुआवजा मिल सकता है।
प्रीमियम कितना देना होता है?
किसानों पर बीमा प्रीमियम का बोझ बहुत कम होता है। खरीफ फसलों के लिए किसान अधिकतम 2% और रबी फसलों के लिए 1.5% प्रीमियम देते हैं। बाकी पैसा राज्य और केंद्र सरकार मिलकर देती है। राजस्थान में खरीफ 2025 के दौरान किसानों ने सिर्फ ₹466 करोड़ प्रीमियम दिया, जबकि सरकार ने ₹1,150 करोड़ से ज्यादा की मदद दी।
कैसे करें आवेदन?
राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल पर जाएं या फिर किसी नजदीकी बैंक शाखा से संपर्क करें और अपना खसरा नंबर ,नवीनतम जमाबंदी की नकल, स्वघोषणा पत्र और बैंक पासबुक साथ रखें और किसान क्रेडिट कार्ड धारक किसानों का बीमा बैंक के जरिये स्वतः हो जाता है KCC के बिना किसान — CSC सेंटर, कॉल सेंटर या अधिकृत प्रतिनिधि से भी आवेदन कर सकते हैं बुवाई में बदलाव करने पर समय सीमा से पहले बैंक को सूचित करना ज़रूरी |
EPFO Minimum Pension Hike: ₹1,000 से ₹7,500 हो सकती है न्यूनतम पेंशन — जानें पूरी जानकारी

नमस्ते! मैं Zayyan Khan हूँ, Finance Plan Info का संस्थापक। मुझे कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 5 वर्षों का अनुभव है। Tally और शेयर मार्केट इन्वेस्टिंग की अपनी व्यावहारिक समझ के साथ, मैं इस ब्लॉग के माध्यम से आपको बैंकिंग, लोन और सरकारी योजनाओं की सटीक जानकारी आसान भाषा में उपलब्ध कराता हूँ।