Commercial LPG Gas Cylinder Price May 2026: ₹993 की  बढ़त , होटल-रेस्टोरेंट पर बड़ा असर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

1 मई 2026 से पूरे देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ा बदलाव हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम एक ही बार में ₹993 बढ़ा दिए हैं। 

क्या है नई कीमत?

दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर पहले ₹2,078.50 का था, अब बढ़कर ₹3,071.50 हो गया है।इसी तरह मुंबई में इसकी कीमत पहले ₹2,031 थी, जो अब बढ़कर ₹3,024 हो गई है। 

जयपुर में अब 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹3,099 में मिलेगा। इसका मतलब यह  है कि देश के लगभग सभी बड़े शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत ₹3,000 से ज्यादा हो गई है।

शहरवार डोमेस्टिक LPG कीमत  बदली :

दिल्ली में ₹913, मुंबई में ₹912.50, कोलकाता में ₹939, चेन्नई में ₹928.50, जयपुर में ₹916.50, हैदराबाद में ₹965, लखनऊ में ₹950.50 और पटना में ₹1,002.50 है।

मार्च से अब तक कितनी बार बढ़े पैसे ?

तेल कंपनियों ने मार्च 2026 से अब तक कमर्शियल गैस सिलेंडर के पैसे लगभग चार बार बढ़ा दिए हैं।1 मार्च को ₹28–31 की बढ़ोतरी हुई,7 मार्च को ₹114.50 बढ़े,अप्रैल में ₹196–218 तक दाम बढ़े,और 1 मई को सबसे बड़ी बढ़ोतरी हुई, ₹993 की गई | 

कीमत बढ़ने की वजह क्या है?

इसकी अचानक कीमत बढ़ने का सबसे बड़ा कारण होर्मुज जलडमरूमध्य का बंद होना है। यह वही रास्ता है जिससे दुनिया के लगभग 20% तेल और गैस की सप्लाई होती है। ईरान से चल रहे संघर्ष की वजह से कच्चे तेल  की कीमतें बहुत बढ़ गई हैं और यह $120 प्रति बैरल से भी ऊपर पहुंच गई हैं। इस वजह से तेल बेचने वाली कंपनियों को बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है, जो हजारों करोड़ रुपये तक हो सकता है।

होटल और रेस्टोरेंट पर सीधा असर

इस बढ़ोतरी से होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर पर, खासकर छोटे ढाबों पर जो रोज़ LPG गैस पर निर्भर हैं, बहुत ज्यादा दबाव पड़ गया है। गैस के दाम बढ़ने से कई छोटे व्यवसाय चलाना मुश्किल हो गया है और कुछ बंद होने की कगार पर हैं। आगे चलकर खाने-पीने की चीजों के पैसे  भी बढ़ सकते हैं।

घरेलू उपभोक्ताओं को राहत

14.2 किलो का घरेलू LPG सिलेंडर मार्च 2026 से अभी तक उसी कीमत पर मिल रहा है, इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभ उठाने वालो  को सरकार की तरफ से सब्सिडी सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती रहेगी ।

आगे क्या होगा?

वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव की वजह से कमर्शियल LPG की कीमतें आगे भी कम या ज्यादा हो सकती हैं। अगर आप लोग भी  होटल, ढाबा या कैटरिंग का व्यापार करते हैं, तो गैस के खर्च पर फिर से ध्यान देना और उसका सही हिसाब लगाना जरूरी है।

EPFO 2026 Rule Updates: ATM से PF निकासी, ₹7,500 पेंशन और EPFO 3.0 — जानें सभी बड़े बदलाव

Note: This information is for educational purposes only. Please verify with official sources before making any financial decisions.

Leave a Comment