इंडसइंड बैंक की वापसी: घाटे से मुनाफे तक का सफर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इंडसइंड बैंक, जो भारत के बड़े निजी बैंकों में से एक है,  2025-26  वित्त वर्ष  की चौथी तिमाही (Q4) में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस दौरान बैंक को ₹533 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ है। यह खबर उन लोगों के लिए राहत की बात है जो पिछले एक साल से बैंक के प्रदर्शन को लेकर चिंतित थे |
याद रखें कि वित्त वर्ष 2024-25 की इसी तिमाही में बैंक को ₹2,236 करोड़ का बहुत बड़ा नुकसान हुआ था। यह अब तक का सबसे बड़ा तिमाही नुकसान था। इस नुकसान की वजह डेरिवेटिव ट्रेडिंग में हुई अकाउंटिंग की गलती थी। इससे बैंक की इमेज खराब हो गई  और शेयर बाजार में इसके शेयरों की कीमत भी बहुत कम हो गई।

डिविडेंड का ऐलान — निवेशकों में उत्साह

इसके नतीजों के बाद बैंक ने ₹10 के हर शेयर पर ₹1.50 का अंतिम डिविडेंड देने की घोषणा की है, जो 15% होता है। यह डिविडेंड पाने के लिए रिकॉर्ड डेट 26 जून 2026 तय की गई है। लेकिन यह डिविडेंड तभी मिलेगा जब बैंक की आने वाली वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों से इजाजत  मिल जाएगी।

आंकड़ों की कहानी

बैंक का प्री-प्रोविज़न ऑपरेटिंग प्रॉफिट ₹2,215 करोड़ रहा। जो की पिछले साल इस समय बैंक को ₹472 करोड़ का नुकसान हुआ था, इसलिए यह एक बहुत बड़ा सुधार है। बैंक के खराब ऋण का अनुपात भी पहले के 3.56% से घटकर 3.43% हो गया है। इसका मतलब है कि बैंक की लोन की Quality पहले से बेहतर हो रही है और कम लोग अपने लोन चूक रहे हैं।

इसके अलावा  चिंता की बात यह है कि बैंक द्वारा दिए जाने वाले ऋण की वृद्धि दर उद्योग के औसत 16% की तुलना में घटकर लगभग 8.5% रह गई है। बैंक ने तय किया है कि वह वित्त वर्ष 2026-27 तक इस अंतर को कम करके बराबर करने की कोशिश करेगा। 

1994 से आज तक — एक मजबूत विरासत

इंडसइंड बैंक की शुरुआत 1994 में एस.पी. हिंदुजा के नेतृत्व में हुई थी। इसका उद्घाटन उस समय के वित्त मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने किया था। शुरुआत के बाद से यह बैंक काफी तेजी से बढ़ा और आज पूरे भारत में इसकी 2,000 से ज्यादा शाखाएँ और हजारों एटीएम हैं। साल 2013 में इसे निफ्टी 50 इंडेक्स में भी शामिल किया गया, जो इसके मजबूत प्रदर्शन को दिखाता है।

निवेशकों के लिए क्या मायने रखता है?

बैंक का शेयर अभी लगभग ₹848 के आसपास चल रहा है। पिछले एक साल में  इन्होंने  करीब 7% का रिटर्न दिया है। जो लोग लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं, उनके लिए यह बात समझना जरूरी है कि:

  • यह शेयर धीरे-धीरे लेकिन स्थिर तरीके से बढ़ रहा है
  • एक साल में रिटर्न बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन लगातार बढ़त दिख रही है
  • लंबी अवधि में ऐसे शेयर आमतौर पर अच्छा फायदा दे सकते हैं अगर बैंक का प्रदर्शन मजबूत रहे

Ankur Warikoo 2026: तकनीकी क्षेत्र में छंटनी के करियर बचाने के जरूरी संकेत

Note: This information is for educational purposes only. Please verify with official sources before making any financial decisions.

Leave a Comment