10 साल में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना : इस योजना के तहत 53 करोड़ से ज्यादा लोगो की बदली जिंदगी - financeplaninfo.com

10 साल में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना : इस योजना के तहत 53 करोड़ से ज्यादा लोगो की बदली जिंदगी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) ने  8 अप्रैल 2025 को अपने 10 साल पुरे कर लिए है | यह लगभग 2015 की बात थी उन भारतीयों के सपने को पूरे करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की शुरुआत की थी वे लोग जो अपना खुद का छोटा – बड़ा व्यवसाय शुरू करना चाहते थे लेकिन उनकी बैंक में जाने की हिमत नहीं होती थी | 

इस योजना में अब तक लगभग रु. 35.13 लाख करोड़ से अधिक लोगो के  53.85 करोड़  ऋण स्वीकार किया जा चूका है यह आकड़ा किसी क्रांति से कम नहीं है |

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना क्या है जानते है ? 

बैंक , गैर -बैंकिंग वित्तीय कंपनियां और माइक्रो फाइनेंस इंस्टीट्यूशंस को प्रधान मंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत लोन प्रदान किया जाता है | इस योजना के तहत गैर-कॉर्पोरेट और गैर-कृषि कार्यों  में दिया जाना वाला ऋण गारंटी मुक्त है | इसमें कोई जमानत या फिर किसी प्रकार की सिक्योरिटी नहीं है | 

इस योजना के तहत तीन प्रकार से ऋण दिया जाता है –

  • शिशु: ₹50,000 तक —  इस योजना के तहत नया व्यवसाय शुरू करने के लिए
  • किशोर: ₹50,000 से ₹5 लाख तक — इस योजना के तहत व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए
  • तरुण: ₹5 लाख से ₹20 लाख तक — इस योजना के तहत यह ऋण  स्थापित व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए

अब बजट 2024 में मिलेगी बड़ी राहत : लिमिट होगी अब दोगुनी

इस योजना के तहत पहले 10 लाख रुपये तक की गारंटी में मुक्त में ऋण मिलता था ,अब जिसे बजट 2024 में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बढ़ाकर रु. 20 लाख कर दिया | ये फैसला उन छोटे उद्योग पतियों  लोगों के लिए   गेम – चेंजर साबित हुवा जो अपने अपने व्यवसाय को आगे ले जाना चाहते थे |

रेपो दर 5.25% पर स्थिर:  RBI ने लिया बड़ा फैसला — अब EMI नहीं बढ़ेगी, जानिए आप पर इसका क्या होगा असर

इस योजना के तहत महिलाओं और वंचित वर्गों की योजना

इस योजना का लाभ उठाने वाली 68 % महिलाएँ है, यह देश भर की महिलाओं को  उद्यमों के लिए प्रोत्साहित करने में अपनी अहम भूमिका निभा रही  है | इसके अलावा इसके  लगभग 50 % मुद्रा खाते SC , ST और OBC उद्योगपतियों के पास में है | 

और सभी योजनाओं के तहत ये सरकारी लोन योजनाओं को अलग बना रही है —यह सिर्फ उद्योगपतियों को पैसे नहीं देती , बल्कि ये उन्हें आर्थिक स्थिति मजबूती प्रदान करती है जिनको बैंकिंग सिस्टम ने कभी भी  गंभीरता के रूप में नहीं देखा | 

मुद्रा लोन के लिए आवेदन कैसे करे ? 

सरकारी बैंक, NBFC या माइक्रो फाइनेंस इंस्टीट्यूशन में किसी भी प्रकार के मुद्रा लोन के लिए  सम्पर्क कर सकते है | इस योजना के तहत लोन की वापसी भुगतान का समय 12 महीने से 5 साल की बीच की होती है , यह लोन भुगतान की सीमा आगे भी बढ़ाई जा सकती है इसकी कोई प्रोसेसिंग सिमा नहीं है

Note: This information is for educational purposes only. Please verify with official sources before making any financial decisions.
author avatar
Saurabh
Hello! I am Saurabh, the founder of Finance Plan Info. I have 10 years of experience in content writing. With my practical understanding of Tally and stock market investing, I provide you with accurate information on banking, loans, and government schemes in simple language through this blog.