वोडाफोन आइडिया को मिली बड़ी राहत — सरकार ने 27% AGR बकाया माफ किया - financeplaninfo.com

Big Relief for Vodafone Idea — Government Waives 27% AGR Dues

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में काफी समय से मुश्किलों में चल रही कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vi) के लिए मई 2026 की शुरुआत अच्छी खबर लेकर आई है। केंद्र सरकार के टेलीकॉम विभाग ने कंपनी के Adjusted Gross Revenue के बकाये को फिर से गिना और उसमें लगभग 27% की बड़ी कमी कर दी। 

क्या है पूरा मामला?

पहले Vodafone Idea  पर ₹87,695 करोड़ का AGR बकाया था, जिसे अब घटाकर ₹64,046 करोड़ कर दिया गया है। सरकार ने कंपनी को राहत देते हुए 5 साल का अतिरिक्त समय भी दे दिया है, यानी अभी तुरंत पूरा पैसा नहीं देना पड़ेगा। नई भुगतान योजना ऐसे काम करेगी: FY2031-32 से FY2034-35 तक कंपनी हर साल कम से कम ₹100 करोड़ देगी | इसके बाद जो भी पैसा बचेगा, उसे FY2035-36 से FY2040-41 तक 6 बराबर हिस्सों में चुकाना होगा हर किस्त लगभग ₹10,608 करोड़ की होगी

20 करोड़ ग्राहकों की सुरक्षा है असली मकसद

सरकार की इस कंपनी में लगभग 48.9% हिस्सेदारी है। Vi के पास करीब 20 करोड़ ग्राहक हैं। अगर यह कंपनी बंद हो जाती, तो टेलीकॉम बाजार में सिर्फ Jio और Airtel बचते। इससे प्रतियोगिता कम हो जाती और ग्राहकों को नुकसान होता। इसलिए सरकार ने यह कदम उठाया है ताकि बाजार में सही प्रतिस्पर्धा बनी रहे। 

अब आगे Vi का क्या प्लान?

AGR से राहत मिलने के बाद Vodafone Idea (Vi) अब करीब ₹45,000 करोड़ का 3 साल का प्लान बना रही है। इसमें बैंकों से ₹25,000 करोड़ बैंक से लोन लिया जाएगा | और 10,000 करोड़ की अन्य फाइनेंशियल सुविधा मिलेगी | इस कंपनी में पूंजी 4G नेटवर्क को और बेहतर बनाने में और 5G सेवा शुरू करने में किया जाएगा | इसका मतलब कंपनी अपना नेटवर्क मजबूत करने और नई टेक्नोलॉजी लाने पर फोकस कर रही है।

शेयर बाजार में क्या असर?

1 मई को महाराष्ट्र दिवस के कारण शेयर बाजार बंद था, इसलिए इस बड़ी खबर का असर 4 मई 2026 को बाजार खुलने पर दिखा। विश्लेषकों का मानना है कि इस राहत से Vodafone Idea का “अस्तित्व संकट” अब काफी हद तक कम हो गया है। कंपनी की  प्रति यूजर औसत कमाई भी Q3 FY26 में बढ़कर ₹172 हो गया है, और आगे टैरिफ बढ़ने से यह और बढ़ सकता है।

कुल मिलाकर, सरकार की यह मदद वोडाफोन आइडिया के लिए नई जान जैसी है। अब देखना यह है कि कंपनी इस मौके का सही इस्तेमाल करके 5G की दौड़ में Jio और Airtel को कितनी टक्कर दे पाती है।

Note: This information is for educational purposes only. Please verify with official sources before making any financial decisions.
author avatar
Saurabh
Hello! I am Saurabh, the founder of Finance Plan Info. I have 10 years of experience in content writing. With my practical understanding of Tally and stock market investing, I provide you with accurate information on banking, loans, and government schemes in simple language through this blog.