BHEL Share Price Today: 18 साल का रिकॉर्ड टूटा, जानिए क्यों भागा यह PSU स्टॉक - financeplaninfo.com

BHEL Share Price Today: 18-Year Record Broken, Know Why This PSU Stock Soared

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

4 मई 2026 को भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के शेयर ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। BHEL का शेयर ₹398.95 तक पहुंच गया, जो इसका अब तक का सबसे ऊँचा स्तर  है। यह करीब 18 साल बाद हुआ है। इस दिन BSE पर BHEL के शेयर में लगभग 13% की तेज बढ़त हुई। इसके साथ ही इसने नवंबर 2007 में बना ₹390 का पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

BHEL Share Price आज का हाल

4 मई 2026 को BHEL का शेयर लगभग ₹379 के आसपास ट्रेड कर रहा है। आज इस शेयर का सबसे ऊँचा भाव  ₹399 और सबसे कम भाव ₹353.70 रहा। पिछले 52 हफ्तों में इस शेयर ने अच्छा प्रदर्शन किया है। यह ₹205.12 के निचले स्तर से बढ़कर ₹399 से भी ऊपर तक पहुँच गया है।

BHEL क्यों भाग रहा है? असली वजह जानिए

Q4FY26 नतीजे — दमदार परफॉर्मेंस

नवरी–मार्च 2026 Q4FY26 में BHEL का मुनाफा बहुत तेजी से बढ़ा है। इस तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा  ₹1,282.68 करोड़ रहा। पिछले साल इसी तिमाही में यह केवल ₹504 करोड़ था। मतलब, कंपनी का मुनाफा दोगुने से भी ज्यादा हो गया है। इसके साथ ही: कंपनी की कुल कमाई भी बढ़ी है। रेवेन्यू 36.9% बढ़कर ₹12,310 करोड़ हो गया है।

एक महीने में 62% का धमाका

पिछले एक महीने में BHEL का शेयर 62% बढ़ गया है, जबकि BSE Sensex सिर्फ 5% ही ऊपर गया है। इससे पता चलता है कि निवेशकों का भरोसा इस सरकारी कंपनी  में तेजी से वापस आ रहा है और लोग इसमें ज्यादा निवेश कर रहे हैं। 

FII और DII का बढ़ता दांव

मार्च 2026 तक की शेयरहोल्डिंग के हिसाब से: FII विदेशी निवेशक की हिस्सेदारी 6.3% से बढ़कर 7.2% हो गई |  DII घरेलू निवेशक की हिस्सेदारी 19.7% से बढ़कर 23.98% हो गई | इसका मतलब है कि उन्हें कंपनी पर भरोसा बढ़ रहा है, जो एक अच्छा संकेत माना जाता है। 

BHEL का भविष्य कैसा?

JM Financial के विश्लेषकों के अनुसार BHEL का ऑर्डर अभी अपने सबसे ऊंचे स्तर पर नहीं पहुंचा है। कंपनी के पास आगे और ज्यादा काम आने की संभावना है| सिर्फ बिजली बनाने वाले प्लांट ही नहीं, बल्कि दूसरे सेक्टर में भी काम बढ़ता दिख रहा है। कंपनी 2026-27 में अच्छे ग्रोथ के साथ आगे बढ़ने की तैयारी में है। BHEL बड़े-बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को पूरा करने, देश में ही ज्यादा चीजें बनाने  और निवेशकों को फायदा पहुंचाने पर फोकस कर रही है।

निवेशकों के लिए जरूरी बात

BHEL एक महारत्न PSU कंपनी है और इसके पास काफी अच्छे ऑर्डर हैं, यानी काम की कमी नहीं है। लेकिन इसका PE रेशियो 153 से ज्यादा है, जो बताता है कि इसका शेयर अभी महंगा चल रहा है। इसलिए निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल सलाहकार से सलाह जरूर लें।

Viswas Raghavan: $52 Million Deal, JPMorgan Controversy, and Wall Street's Biggest Talent War

Note: This information is for educational purposes only. Please verify with official sources before making any financial decisions.
author avatar
Saurabh
Hello! I am Saurabh, the founder of Finance Plan Info. I have 10 years of experience in content writing. With my practical understanding of Tally and stock market investing, I provide you with accurate information on banking, loans, and government schemes in simple language through this blog.