आज सोना चांदी का भाव : सोना ₹1.55 लाख पार, चाँदी ₹2.74 लाख प्रति किलो - financeplaninfo.com

आज सोना चांदी का भाव : सोना ₹1.55 लाख पार, चाँदी ₹2.74 लाख प्रति किलो

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

20 अप्रैल 2026 — अगर आप सोना या चांदी खरीदने का सोच रहे हैं, तो पहले ये जानना ज़रूरी है कि आज भारत के बाजार में सोना चांदी  कीमतें काफी तेजी से बढ़ रही हैं।

आज 20 अप्रैल 2026 को सोना – चांदी के भाव 

आज सोने और चांदी की कीमत इस तरह है: 22 कैरेट सोना: ₹14,279 प्रति ग्राम , 24 कैरेट सोना ₹15,577 प्रति ग्राम ,चांदी ₹2,74,900 प्रति किलोग्राम यानी सोना और चांदी दोनों ही अभी महंगे पैसों में  बिक रहे हैं

धातुरेट
24 कैरेट सोना₹15,577/ग्राम
22 कैरेट सोना₹14,279/ग्राम
18 कैरेट सोना₹11,683/ग्राम
चाँदी₹2,74,900/किलो

अक्षय तृतीया का असर — आज क्यों बढ़ रहे है भाव ? 

अक्षय तृतीया 2026 से पहले सोने और चांदी की कीमतों में तेजी हुई।MCX पर सोना ₹1,54,605 प्रति 10 ग्राम तक पहुँच गया और चाँदी ₹2.61 लाख प्रति किलो से भी  ऊपर चली गई।दुनिया के बाजार में भी तेजी दिखी—स्पॉट गोल्ड $4,850 प्रति औंस से ऊपर और स्पॉट सिल्वर करीब $81 प्रति औंस तक हो गई । इस तेजी की मुख्य वजह है कि विदेशों के बाजार में निवेश बहुत ज्यादा खरीदारी करते हैं और त्योहारों के समय मांग भी बढ़ जाती है | 

चाँदी ने सोने से बेहतर प्रदर्शन किया है — 

अक्षय तृतीया के हिसाब से देखें तो पिछले साल की तुलना में चाँदी ने सोने से बेहतर प्रदर्शन किया है और करीब 165% से ज्यादा का रिटर्न दिया है।वहीं सोने ने भी अच्छा और लगातार प्रदर्शन किया है। 9  साल  (  2018 ) से अब तक हर साल अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने वालों को फायदा ही हुआ है | 

प्रमुख शहरों में सोने के भाव

बेंगलुरु में सोने की कीमत इस तरह है : 24 कैरेट सोना: ₹15,147 प्रति ग्राम , 22 कैरेट सोना: ₹13,884 प्रति ग्राम ,18 कैरेट सोना: ₹11,360 प्रति ग्राम , दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में टैक्स और मांग के कारण कीमतें थोड़ी ऊपर-नीचे हो सकती हैं।

निवेशकों के लिए एक्सपर्ट सलाह

Kotak Institutional Equities के विश्लेषकों के अनुसार, सोने की कीमत ज्यादा होने के बावजूद इसकी मांग बनी रहेगी। लोग अब सोने के सिक्के और छोटे बार ज्यादा खरीद रहे हैं क्योंकि इन्हें आसानी से खरीदा और बेचा जा सकता है, यानी इनमें पैसे जल्दी नकद में बदले जा सकते हैं।

Note: This information is for educational purposes only. Please verify with official sources before making any financial decisions.
author avatar
Saurabh
Hello! I am Saurabh, the founder of Finance Plan Info. I have 10 years of experience in content writing. With my practical understanding of Tally and stock market investing, I provide you with accurate information on banking, loans, and government schemes in simple language through this blog.