Commercial Cylinder Price: 1 मई 2026 से ₹993 की बड़ी बढ़ोतरी, आइये जानते है ? नई कीमत - financeplaninfo.com

Commercial Cylinder Price: 1 मई 2026 से ₹993 की बड़ी बढ़ोतरी, आइये जानते है ? नई कीमत

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

1 मई 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में ₹993 की बड़ी बढ़ोतरी की गई है। यह फरवरी 2026 के बाद से कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में तीसरी बार बढ़ोतरी है।

प्रमुख शहरों में नई कमर्शियल सिलेंडर कीमत 

दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत ₹2,078.50 से बढ़कर ₹3,071.50 हो गई है। मुंबई में यह कीमत ₹2,031 से बढ़कर ₹3,024 हो गई है।  जयपुर में 19 किलो वाला कमर्शियल LPG सिलेंडर अब ₹3,099 का हो गया है, जो पहले ₹2,106 में मिलता था। चेन्नई में भी इसकी कीमत बढ़ गई है। पहले यह ₹2,246.50 का था, लेकिन अब बढ़कर ₹3,237 हो गया है।

डोमेस्टिक सिलेंडर की कीमत में कोई भी बदलाव नहीं

घरेलू 14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मुंबई में इसकी कीमत ₹912.50 ही बनी हुई है, जो मार्च 2026 से अब तक नहीं बदली है। जयपुर में भी घरेलू सिलेंडर की कीमत अभी  ₹916.50 पर स्थिर है।

होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय पर क्या असर पड़ेगा?

कमर्शियल LPG की कीमतों में हुई बड़ी बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग व्यापार पर पड़ेगा। इससे इनका खर्च काफी बढ़ जाएगा। इसका असर आगे चलकर ग्राहकों पर भी पड़ सकता है, क्योंकि उन्हें ज्यादा पैसे देने पड़ सकते हैं। 

छोटे ढाबे, स्ट्रीट फूड बेचने वाले और रेस्टोरेंट जो हर दिन कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं, उनकी हर महीने की खर्चा हजारों रुपये बढ़ जाएगा। 

LPG की कीमत कैसे तय होती है?

भारत में LPG की कीमत सरकारी तेल कंपनियां तय करती हैं और हर महीने इसकी जांच की जाती है। LPG की कीमत पर दो मुख्य चीज़ों का असर पड़ता है: अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG की कीमत और डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत | जब दुनिया में LPG महंगी होती है या डॉलर मजबूत होता है, तो भारत में LPG की कीमत बढ़ सकती है। और जब ये सस्ते होते हैं, तो कीमत कम हो सकती है।

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत

सरकार घरेलू LPG गैस सिलेंडर पर सब्सिडी देती है, जो सीधे लोगों के बैंक खाते में भेजी जाती है। हर परिवार को एक साल में 12 सब्सिडी वाले सिलेंडर मिलते हैं। इससे आम लोगों को महंगाई से कुछ राहत मिलती है। 

निष्कर्ष: 

1 मई 2026 की यह बढ़ोतरी कारोबारियों के लिए बड़ा झटका है। कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब ₹3,000 से ज्यादा हो गई है। अब व्यापारियों को अपना बजट फिर से देखना पड़ेगा और उसमें बदलाव करना होगा। क्योंकि घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए अभी कोई बड़ी परेशानी नहीं है, लेकिन आने वाले समय में खाने-पीने की चीजों की कीमतें बढ़ सकती हैं।

Note: This information is for educational purposes only. Please verify with official sources before making any financial decisions.
author avatar
Saurabh
Hello! I am Saurabh, the founder of Finance Plan Info. I have 10 years of experience in content writing. With my practical understanding of Tally and stock market investing, I provide you with accurate information on banking, loans, and government schemes in simple language through this blog.