डीजल : आज आम लोगों के खर्च बहुत बढ़ गए हैं और कमाई उस हिसाब से नहीं बढ़ रही है - financeplaninfo.com

डीजल : आज आम लोगों के खर्च बहुत बढ़ गए हैं और कमाई उस हिसाब से नहीं बढ़ रही है

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अप्रैल 2026 | आज के समय में डीजल की स्थिति में कमी आ रही है है निकट समय में आने वाली समस्या

आज के समय में देश में डीजल को लेकर एक प्रकार की समस्या बन रही है —एक तरफ दुनिया के तेल बाजार में बहुत उतार-चढ़ाव चल रहा  है, वही दूसरी तरफ पेट्रोल पंप पर दाम अभी स्थिर हैं।तूफान आने से पहले की शांति है  यानी आगे चलकर अचानक कीमतें बढ़ सकती हैं।

अप्रैल 2026 को डीजल के भाव 

आज दिल्ली  डीजल का भाव लगभग  ₹87.67 प्रति लीटर है।डीजल की कीमत अलग-अलग राज्यों में VAT और स्थानीय टैक्स के कारण  बदलती रहती है। आप SMS भेजकर अपने शहर का रेट पता कर सकते हैं। 

आज के दिन ग्लोबल संकट का असर क्यों नहीं दिख रहा ?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम $111 प्रति बैरल से ज्यादा हो गया है, लेकिन IOCL और BPCL जैसी सरकारी तेल कंपनियों ने अभी तक आम लोगों पर किसी प्रकार का  बोझ नहीं डाला है।

इसके कारण ? सरकारी तेल कंपनियों को डीजल पर प्रति लीटर पर  ₹104 का नुकसान उठाना पड़ रहा है | जानकारों का मानना है की आगामी राज्य चुनावों को देखते हुए सरकार ने कीमतें अभी स्थिर रखी हैं, लेकिन चुनाव के बाद कीमतों को बढ़ाया जा सकता है |

सोना – चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट : आइये जानते है कारण ?

एक्साइज़ ड्यूटी घटी, फिर भी राहत नहीं — क्यों?

सरकार ने डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10 रुपये से घटाकर शून्य कर दी है, लेकिन IOCL, BPCL और HPCL जैसी सरकारी तेल कंपनियां  आम लोगों को सस्ता डीजल देने के बजाय अपने पुराने नुकसान की भरपाई कर रही है,सरकार ने फायदा दिया लेकिन इसका फायदा आम जनता को नहीं मिल रहा | 

भारत से बांग्लादेश में डीज़ल निर्यात

बांग्लादेश की सरकार ने फैसला किया है कि वह जनवरी से दिसंबर 2026 के बीच भारत से 1,80,000 टन डीजल खरीदेगी।इस डील की कुल कीमत लगभग 119.13 मिलियन अमेरिकी डॉलर है।यह डीजल भारत के असम स्थित नुमालीगढ़ रिफाइनरी से भेजा जाएगा और बांग्लादेश तक एक पाइपलाइन के जरिए पहुंचाया जाएगा।

अब आगे क्या होगा आइये जानते है !

मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने और ट्रंप द्वारा ईरान को दी गई समय-सीमा के कारण कच्चे तेल  की कीमतें पिछले 4 साल के सबसे ऊंचे स्तर के करीब पहुंच गई है भारत लगभग 80% से ज्यादा कच्चा तेल आयात करता है , इसलिए आने वाले समय में महंगाई बढ़ाने की उम्मीद है |  

निष्कर्ष:

डीजल की कीमत अभी  स्थिर है, लेकिन यह लंबे समय तक स्थिर नहीं रह सकती। दुनिया में चल रहे संकट और देश के आर्थिक हालात का असर जल्दी ही डीजल की कीमतों पर पड़ सकता है। इसलिए समझदारी यही है कि आने वाले समय के लिए पहले ही सतर्क हो जाये |

Note: This information is for educational purposes only. Please verify with official sources before making any financial decisions.
author avatar
Saurabh
Hello! I am Saurabh, the founder of Finance Plan Info. I have 10 years of experience in content writing. With my practical understanding of Tally and stock market investing, I provide you with accurate information on banking, loans, and government schemes in simple language through this blog.