Ola Electric Share Price:अप्रैल 2026 में Ola Electric के शेयर में लगभग 61% की तेज बढ़त देखने को मिली है। - financeplaninfo.com

Ola Electric Share Price:अप्रैल 2026 में Ola Electric के शेयर में लगभग 61% की तेज बढ़त देखने को मिली है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भारत के इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बाजार में इस समय काफी हलचल है, और इस बार चर्चा में है Ola Electric का शेयर।कुछ महीने पहले इस कंपनी का शेयर गिरकर अपने 52 हफ्तों के सबसे निचले स्तर ₹22.25 तक पहुंच गया था। लेकिन अप्रैल 2026 में इसमें अचानक करीब 61% की तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है।शेयर तेजी से बढ़ा है, लेकिन निवेश करने से पहले सोच-समझ कर फैसला लेना जरूरी है।

आज के शेयर के दाम — ताजा जानकारी

13 अप्रैल 2026 को सुबह 9:16 बजे Ola Electric Mobility Ltd का शेयर NSE पर ₹38.81 पर चल रहा था।पिछले 52 हफ्तों में इस शेयर की सबसे ज्यादा कीमत ₹71.25 रही और सबसे कम कीमत ₹22.25 रही।

अप्रैल में 61% की रैली — क्या रही इनकी वजह 

मार्च 2026 आखिरी सप्ताह में Ola Electric के लगभग ऑर्डर 1,000 यूनिट से  ज्यादा हो गया है |VAHAN के डेटा के अनुसार, कंपनी के कुल रजिस्ट्रेशन फरवरी में 3,973 थे, जो मार्च में बढ़कर 10,117 हो गए | एक महीने में 50% से भी ज्यादा बढ़ोतरी हुई। 

कंपनी ने 7 अप्रैल को बताया कि उसने अपनी ही बनाई हुई LFP (Lithium Iron Phosphate) बैटरी सेल तैयार कर ली है।यह नई 46100 साइज की सेल, कंपनी की पुरानी NMC 4680 Bharat Cell से बड़ी है और इसे बनाना भी सस्ता पड़ता है।

3 अप्रैल को Roadster X+ (4.5 kWh) को PLI Scheme के तहत सर्टिफिकेशन मिला। यह Roadster सीरीज की पहली मोटरसाइकिल है जिसे यह मान्यता मिली है।

सर्विस सुधार से बढ़ा ग्राहकों का भरोसा

इसमें कंपनी ने बताया है की अब उसके 80% से ज्यादा वाहन उसी दिन सर्विस हो रहे हैं, जिससे ग्राहकों का अनुभव काफी बेहतर हो गया है। यह उस समय की बात है जब कंपनी को अपने सर्विस नेटवर्क को लेकर काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी।

पीक विमा 2025: किसानों के लिए जरूरी जानकारी

निवेशकों के लिए ज़रूरी बात

हाल ही में शेयर में तेजी आई है, लेकिन अभी भी यह अपने IPO प्राइस ₹76 से लगभग 60% कम है और अपने सबसे ऊंचे दाम ₹157.40 से 80% से भी ज्यादा नीचे है।कंपनी को FY2025-26 में ₹2,276 करोड़ का नुकसान हो गया है, इसलिए अभी कंपनी फायदे में नहीं है।

निष्कर्ष:

Ola Electric एक ऐसा स्टॉक है जिसमें फायदा भी बड़ा हो सकता है और नुकसान का जोखिम भी ज्यादा है।अगर आप इलेक्ट्रिक वाहन सेक्टर में लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो कंपनी के कुछ अच्छे काम भी है—जैसे LFP बैटरी टेक्नोलॉजी, सरकार से मिला PLI सर्टिफिकेशन, और बढ़ते ऑर्डर।लेकिन अगर आप कम समय के लिए निवेश कर रहे हैं, तो आपको थोड़ा संभलकर रहना चाहिए।

Note: This information is for educational purposes only. Please verify with official sources before making any financial decisions.
author avatar
Saurabh
Hello! I am Saurabh, the founder of Finance Plan Info. I have 10 years of experience in content writing. With my practical understanding of Tally and stock market investing, I provide you with accurate information on banking, loans, and government schemes in simple language through this blog.