सोना – चांदी की कीमतों में आ रही है बड़ी गिरावट – 20 अप्रैल को MCX पर क्यों टूट रहे है भाव? - financeplaninfo.com

सोना – चांदी की कीमतों में आ रही है बड़ी गिरावट – 20 अप्रैल को MCX पर क्यों टूट रहे है भाव? 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

होर्मुज जलडमरूमध्य में आज  तनाव बढ़ने और डॉलर मजबूत होने के कारण सोने के भाव में लगभग आज ₹1,600 तक और चांदी ₹5,000 से भी ज्यादा कम हो गई है | 

MCX में  सोने की कीमत ₹1,53,018 है जो आज  आज ₹1,563 कम हो गई है  |  MCX में चांदी की कीमत ₹2,52,100 है जो आज  आज ₹5,042 कम हो गई है |
COMEX में सोना  $4,780 प्रति औंस है जो लगभग  करीब 2% गिर गया है ,  COMEX में चांदी  $78.75 प्रति औंस है , जो लगभग  करीब 2.5% गिर गई है | 

नई दिल्ली

भारत और दुनिया के बाजारों में आज सोमवार , 20 अप्रैल 2026 को सोना और चांदी के भाव अचानक से बहुत ज्यादा कम हुई है | और MCX पर सोना आज  ₹1,600 से अधिक कम हो गया , और चांदी भी  ₹5,000 से ज्यादा कम हो गई है | निवेश करने वाले लोगों को ये गिरावट अचानक लगी, लेकिन इसके पीछे बहुत से  मजबूत कारण थे। 

होर्मुज संकट ने आज पलट दिया बाज़ार 

इसकी सबसे बड़ा कारण होर्मुज़ जलडमरूमध्य में फिर से बढ़ा हुआ राजनीतिक तनाव है।सप्ताहांत में उस इलाके में कुछ जहाज़ों पर हमले हुए, जिससे डर बढ़ गया कि तेल और ऊर्जा की सप्लाई रुक सकती है।अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि अमेरिकी नौसेना ने ओमान की खाड़ी में ईरान के झंडे वाला एक मालवाहक जहाज़ पकड़ लिया है।इस तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतें 5-6% ज्यादा हो गई | 

 ब्रेंट क्रूड $95 से ज्यादा हो गया |  और WTI $90 के करीब। बढ़ती ऊर्जा लागत से महंगाई बढ़ने का डर है, और इससे केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरें और ऊंची रखने की संभावना बन रही है — जो सोने पर नकारात्मक प्रभाव   है।

मज़बूत डॉलर ने दबाया भाव

अमेरिकी डॉलर इंडेक्स पिछले सप्ताह की गिरावट के बाद 98.3 तक चढ़ गया। डॉलर जब मज़बूत होता है तो सोना-चांदी जैसी कमोडिटीज़ अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में महंगी पड़ती हैं, जिससे उनकी मांग घटती है और भाव दबाव में आते हैं। इसी कारण MCX पर घरेलू कीमतें भी प्रभावित हुईं।
अमेरिकी डॉलर ने इंडेक्स में लगभग कुछ सप्ताह पहले की कमी के बाद में 98.3 तक ज्यादा हो गया | जब डॉलर मजबूत है तो सोने – चांदी की विदेशी बाजारों में महंगाई बढ़ जाती है , जिससे उनकी मांग और भी गट जाती है और भाव भी दबाव में आ जाते है | इस लिए MCX पर घरेलु कीमत पर असर पड़ता है |

प्रमुख शहरों में 20 अप्रैल के भाव

शहर24K सोना (₹/10g)22K सोना (₹/10g)चांदी (₹/kg)
मुंबई₹1,55,290₹1,42,350₹2,75,000
चेन्नई₹1,56,650₹1,43,590₹2,80,000
कोलकाता₹1,55,290₹1,42,350₹2,75,000
दिल्ली₹1,55,440₹1,42,500₹2,75,000

चांदी ज़्यादा क्यों टूटी?

आज के समय में चांदी सोने के भाव से ज्यादा कम हो रही है इसका कारण यह है की ये सिर्फ सुरक्षित निवेश ही नहीं  , बल्कि एक प्रकार की  औद्योगिक धातु है | इसमें सोलर पैनल,  इलेक्ट्रॉनिक्स और EV बैटरियों में  उपयोग होता है | जब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर ज्यादा दबाव होता है ,तो औद्योगिक मांग कम होने की आशंका के कारण चांदी की कीमत दो तरह से दबाव में आ जाती हैं। 

निवेशकों के लिए क्या मायने रखती है यह गिरावट?

विद्वानों का कहना है की अभी के समय में सोने की कीमत में कमी आई है वह ज्यादा समय तक नहीं रह सकती है अगर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता है, तो लोग महंगाई के डर से फिर से सोने को सुरक्षित निवेश (safe-haven) मानकर खरीदना शुरू कर सकते हैं, जिससे सोने की कीमत  फिर से  बढ़ सकती हैं। लेकिन अगर ब्याज दरें ज्यादा बनी रहती हैं, तो सोने की कीमतों पर दबाव बना रह सकता है और दाम कम या स्थिर रह सकते हैं |

दिल्ली विद्युत नियामक आयोग का बड़ा झटका – अब होगी बिजली महंगी?

Note: This information is for educational purposes only. Please verify with official sources before making any financial decisions.
author avatar
Saurabh
Hello! I am Saurabh, the founder of Finance Plan Info. I have 10 years of experience in content writing. With my practical understanding of Tally and stock market investing, I provide you with accurate information on banking, loans, and government schemes in simple language through this blog.