WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Channel
Join Now
30 अप्रैल 2026 — Google की पैरेंट कंपनी Alphabet Inc. के शेयर आज भी चर्चा में हैं। कंपनी ने 2026 की पहली तिमाही Q1 के बहुत अच्छे नतीजे बताए, जिसके बाद GOOGL/GOOG शेयर लगभग 7% बढ़ गए।
आज का Google Share Price (30 अप्रैल 2026)
GOOGL स्टॉक आज $373.29 पर ट्रेड कर रहा है। इसकी पिछले 52 हफ्तों में सबसे ज्यादा कीमत $376.41 और सबसे कम कीमत $147.84 रही है। इसका मतलब है, यह कि पिछले एक साल में Google के शेयर ने निवेशकों को ढाई गुना से भी ज्यादा रिटर्न दिया है।
Alphabet Google की parent company का कुल मार्केट वैल्यू अभी लगभग $4.23 ट्रिलियन है।
Q1 2026 नतीजे — क्यों उड़ा शेयर?
Alphabet Google की parent company ने Q1 2026 में $109.9 अरब का रेवेन्यू कमाया। यह मार्केट के एक्सपर्ट्स के अनुमान $107.2 अरब से भी ज्यादा है।
सबसे बड़ी वजह रही Google Cloud की रॉकेट रफ्तार —
Google Cloud ने इस बार बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। इसका रेवेन्यू $20.02 बिलियन रहा, जबकि उम्मीद सिर्फ $18.05 बिलियन की थी। यानी कंपनी ने अनुमान से ज्यादा कमाई की। पिछले साल की तुलना में इसकी कमाई में 20% की बढ़त हुई। यह 2022 के बाद सबसे ज्यादा तेजी से ग्रोथ है।
YouTube ने विज्ञापनों से $9.88 बिलियन कमाए हैं और उसके 35 करोड़ पेड सब्सक्राइबर्स हो गए हैं।
Dividend और Buyback — निवेशकों के लिए बोनस
कंपनी ने $70 बिलियन का शेयर बायबैक और 5% डिविडेंड बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई तिमाही डिविडेंड 22 सेंट प्रति शेयर होगी।
कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए दो बड़े फैसले किए हैं: कंपनी अपने ही शेयरों को वापस खरीदने के लिए 70 अरब डॉलर खर्च करेगी इसे शेयर बायबैक कहते हैं। कंपनी ने डिविडेंड में 5% की बढ़ोतरी की है। अब हर तिमाही शेयरधारकों को 22 सेंट प्रति शेयर डिविडेंड मिलेगा।
AI में भारी निवेश — 2027 में और बड़ा दांव
Alphabet Inc. ने 2026 में अपने खर्च को बढ़ाकर लगभग $190 अरब कर दिया है। और कंपनी की योजना है कि 2027 में यह खर्च और भी काफी बढ़ाया जाएगा। यह पैसा मुख्य रूप से इन चीजों पर खर्च किया जाएगा: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में, Gemini जैसे AI मॉडल को बेहतर बनाने में, और Vertex AI जैसे AI प्लेटफॉर्म को मजबूत करने में है |
क्या अभी Google शेयर खरीदना चाहिए?
Google के नतीजे साफ दिखाते हैं कि कंपनी AI की दौड़ में आगे चल रही है। Cloud और AI सेक्टर में तेजी से ग्रोथ हो रही है, कंपनी का कैश फ्लो मजबूत है और डिविडेंड भी बढ़ रहा है। ये सारी बातें लॉन्ग-टर्म निवेशकों के लिए अच्छे और पॉजिटिव संकेत हैं।
Meta Share Price आज गिरा — Q1 2026 में रिकॉर्ड मुनाफा, फिर भी शेयर क्यों टूटा?

नमस्ते! मैं Zayyan Khan हूँ, Finance Plan Info का संस्थापक। मुझे कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 5 वर्षों का अनुभव है। Tally और शेयर मार्केट इन्वेस्टिंग की अपनी व्यावहारिक समझ के साथ, मैं इस ब्लॉग के माध्यम से आपको बैंकिंग, लोन और सरकारी योजनाओं की सटीक जानकारी आसान भाषा में उपलब्ध कराता हूँ।