जेएसडब्ल्यू एनर्जी 2026: भारत की हरित ऊर्जा क्रांति का नया चेहरा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भारत की ऊर्जा जरूरतें जल्दी से बदल रही हैं और इस बदलाव में जेएसडब्ल्यू एनर्जी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जेएसडब्ल्यू ग्रुप की यह पावर कंपनी अब सिर्फ बिजली बनाने वाली कंपनी नहीं रही, बल्कि यह भारत के स्वच्छ और हरित भविष्य को मजबूत बनाने में मदद कर रही है। 

30 GW का महत्वाकांक्षी लक्ष्य

जेएसडब्ल्यू एनर्जी अपनी बिजली उत्पादन क्षमता को मौजूदा 13.4 गीगावॉट से बढ़ाकर 2030 तक 30 गीगावॉट करने की योजना बना रही है। इसमें से लगभग दो-तिहाई बिजली हरित  ऊर्जा से प्राप्त होती है । यह लक्ष्य पहले के 20 गीगावॉट वाले लक्ष्य से बहुत  ज्यादा है, जो दिखाता है कि कंपनी अब और ज्यादा तेजी से आगे बढ़ना चाहती है और उसका आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

कंपनी के कुल बिजली उत्पादन पोर्टफोलियो की क्षमता 30.5 गीगावॉट (GW) हो गई है।इसमें शामिल है:13.2 GW बिजली पहले से चालू है,12.5 GW निर्माण के चरण में है,4.6 GW भविष्य में विकसित किया जाएगा | 

नवीकरणीय ऊर्जा में रिकॉर्ड विस्तार

जेएसडब्ल्यू एनर्जी की कुल क्षमता में अब नवीकरणीय ऊर्जा की हिस्सेदारी 57% से भी ज्यादा  हो गई है। इसमें शामिल हैं: 3,709 मेगावाट पवन ऊर्जा, 2,213 मेगावाट सौर ऊर्जा, 1,631 मेगावाट जलविद्युत है | 

कंपनी ने कर्नाटक के विजयनगर में भारत का सबसे बड़ा ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट भी सफलतापूर्वक शुरू किया है। यह कदम कंपनी के कार्बन उत्सर्जन को कम करने की दिशा में एक बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण कदम है।

ताजा वित्तीय प्रदर्शन

Q3 FY26 में कंपनी का शुद्ध लाभ बहुत तेजी से बढ़कर ₹4.20 बिलियन हो गया, जो पिछले कुछ साल ₹1.67 बिलियन था। यानी इसमें 151% की साल-दर-साल बढ़ा है ।इस दौरान पावर सेल्स में भी बहुत अच्छा सुधार हुआ और यह 65% बढ़ गई।कंपनी का EBITDA भी लगभग दोगुना हो गया और 98% की बढ़त के साथ ₹2,202 करोड़ तक पहुंच गया।

सुप्रीम कोर्ट में बड़ी जीत

जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने पवन ऊर्जा  के लिए मिलने वाले Generation Based Incentive के भुगतान को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक अहम केस जीत लिया। सुप्रीम कोर्ट ने 25 मार्च 2026 को फैसला सुनाते हुए आंध्र प्रदेश की बिजली वितरण कंपनियों की शिकायत कर दी है। कोर्ट ने साफ कहा कि GBI का भुगतान सामान्य टैरिफ से अलग और ऊपर से किया जाना चाहिए |  

एनर्जी स्टोरेज और भविष्य की तैयारी

कंपनी का लक्ष्य है कि 2030 तक वह 30 GW बिजली उत्पादन और 40 GWh एनर्जी स्टोरेज क्षमता हासिल कर ले। साथ ही, कंपनी ने 2050 तक कार्बन न्यूट्रल बनने का वादा किया है, यानी वह जितना प्रदूषण पैदा करेगी, उतना ही उसे कम या संतुलित भी करेगी। इसके अलावा, कंपनी भविष्य को ध्यान में रखते हुए इन क्षेत्रों में निवेश कर रही है: बैटरी स्टोरेज,ग्रीन हाइड्रोजन,सोलर मॉड्यूल बनाना | 

इसका मतलब है कि कंपनी साफ और हरित ऊर्जा  पर ज्यादा ध्यान दे रही है, ताकि आने वाले समय में टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल काम कर सके।

निष्कर्ष

आज भारत के ऊर्जा क्षेत्र में जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने अपनी एक ऐसी कंपनी बनाई है जो न केवल व्यावसायिक विकास बल्कि देश की ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरणीय की भी जिम्मेदारी को साथ में लेकर चलती है

सोना – चांदी की कीमतों में आ रही है बड़ी गिरावट – 20 अप्रैल को MCX पर क्यों टूट रहे है भाव? 

Note: This information is for educational purposes only. Please verify with official sources before making any financial decisions.

Leave a Comment