होर्मुज जलडमरूमध्य में आज तनाव बढ़ने और डॉलर मजबूत होने के कारण सोने के भाव में लगभग आज ₹1,600 तक और चांदी ₹5,000 से भी ज्यादा कम हो गई है |
MCX में सोने की कीमत ₹1,53,018 है जो आज आज ₹1,563 कम हो गई है | MCX में चांदी की कीमत ₹2,52,100 है जो आज आज ₹5,042 कम हो गई है |
COMEX में सोना $4,780 प्रति औंस है जो लगभग करीब 2% गिर गया है , COMEX में चांदी $78.75 प्रति औंस है , जो लगभग करीब 2.5% गिर गई है |
नई दिल्ली
भारत और दुनिया के बाजारों में आज सोमवार , 20 अप्रैल 2026 को सोना और चांदी के भाव अचानक से बहुत ज्यादा कम हुई है | और MCX पर सोना आज ₹1,600 से अधिक कम हो गया , और चांदी भी ₹5,000 से ज्यादा कम हो गई है | निवेश करने वाले लोगों को ये गिरावट अचानक लगी, लेकिन इसके पीछे बहुत से मजबूत कारण थे।
होर्मुज संकट ने आज पलट दिया बाज़ार
इसकी सबसे बड़ा कारण होर्मुज़ जलडमरूमध्य में फिर से बढ़ा हुआ राजनीतिक तनाव है।सप्ताहांत में उस इलाके में कुछ जहाज़ों पर हमले हुए, जिससे डर बढ़ गया कि तेल और ऊर्जा की सप्लाई रुक सकती है।अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि अमेरिकी नौसेना ने ओमान की खाड़ी में ईरान के झंडे वाला एक मालवाहक जहाज़ पकड़ लिया है।इस तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतें 5-6% ज्यादा हो गई |
ब्रेंट क्रूड $95 से ज्यादा हो गया | और WTI $90 के करीब। बढ़ती ऊर्जा लागत से महंगाई बढ़ने का डर है, और इससे केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरें और ऊंची रखने की संभावना बन रही है — जो सोने पर नकारात्मक प्रभाव है।
मज़बूत डॉलर ने दबाया भाव
अमेरिकी डॉलर इंडेक्स पिछले सप्ताह की गिरावट के बाद 98.3 तक चढ़ गया। डॉलर जब मज़बूत होता है तो सोना-चांदी जैसी कमोडिटीज़ अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में महंगी पड़ती हैं, जिससे उनकी मांग घटती है और भाव दबाव में आते हैं। इसी कारण MCX पर घरेलू कीमतें भी प्रभावित हुईं।
अमेरिकी डॉलर ने इंडेक्स में लगभग कुछ सप्ताह पहले की कमी के बाद में 98.3 तक ज्यादा हो गया | जब डॉलर मजबूत है तो सोने – चांदी की विदेशी बाजारों में महंगाई बढ़ जाती है , जिससे उनकी मांग और भी गट जाती है और भाव भी दबाव में आ जाते है | इस लिए MCX पर घरेलु कीमत पर असर पड़ता है |
प्रमुख शहरों में 20 अप्रैल के भाव
| शहर | 24K सोना (₹/10g) | 22K सोना (₹/10g) | चांदी (₹/kg) |
| मुंबई | ₹1,55,290 | ₹1,42,350 | ₹2,75,000 |
| चेन्नई | ₹1,56,650 | ₹1,43,590 | ₹2,80,000 |
| कोलकाता | ₹1,55,290 | ₹1,42,350 | ₹2,75,000 |
| दिल्ली | ₹1,55,440 | ₹1,42,500 | ₹2,75,000 |
चांदी ज़्यादा क्यों टूटी?
आज के समय में चांदी सोने के भाव से ज्यादा कम हो रही है इसका कारण यह है की ये सिर्फ सुरक्षित निवेश ही नहीं , बल्कि एक प्रकार की औद्योगिक धातु है | इसमें सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स और EV बैटरियों में उपयोग होता है | जब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर ज्यादा दबाव होता है ,तो औद्योगिक मांग कम होने की आशंका के कारण चांदी की कीमत दो तरह से दबाव में आ जाती हैं।
निवेशकों के लिए क्या मायने रखती है यह गिरावट?
विद्वानों का कहना है की अभी के समय में सोने की कीमत में कमी आई है वह ज्यादा समय तक नहीं रह सकती है अगर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता है, तो लोग महंगाई के डर से फिर से सोने को सुरक्षित निवेश (safe-haven) मानकर खरीदना शुरू कर सकते हैं, जिससे सोने की कीमत फिर से बढ़ सकती हैं। लेकिन अगर ब्याज दरें ज्यादा बनी रहती हैं, तो सोने की कीमतों पर दबाव बना रह सकता है और दाम कम या स्थिर रह सकते हैं |
दिल्ली विद्युत नियामक आयोग का बड़ा झटका – अब होगी बिजली महंगी?
नमस्ते! मैं Saurabh हूँ, Finance Plan Info का संस्थापक। मुझे कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। Tally और शेयर मार्केट इन्वेस्टिंग की अपनी व्यावहारिक समझ के साथ, मैं इस ब्लॉग के माध्यम से आपको बैंकिंग, लोन और सरकारी योजनाओं की सटीक जानकारी आसान भाषा में उपलब्ध कराता हूँ।

