आज अप्रैल 2026 में डीजल की कीमत : जानिए आपके शहर के ताजा भाव और आगे क्यों बढ़ सकते है दाम ? - financeplaninfo.com

आज अप्रैल 2026 में डीजल की कीमत : जानिए आपके शहर के ताजा भाव और आगे क्यों बढ़ सकते है दाम ?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

15 अप्रैल 2026  — अगर आपके पास कार, ट्रक या कोई भी डीजल वाहन है, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है।अभी देश में डीजल की कीमतें स्थिर है, लेकिन आने वाले कुछ हफ्तों में यह बड़ा महंगा हो सकता है।

आज के दिन डीजल के भाव  — प्रमुख शहरों में  

देशभर में डीजल के ताजा भाव इस प्रकार हैं — दिल्ली में ₹87.67 प्रति लीटर,मुंबई में ₹90.03 प्रति लीटर,कोलकाता में ₹92.02 प्रति लीटर,चेन्नई में ₹92.48 प्रति लीटर,बेंगलुरु में ₹90.99 प्रति लीटर जयपुर में HPBL (The India Daily के अनुसार) डीजल के दाम और सभी  बड़े शहरों की तुलना में ज्यादा हैं।

डीजल महंगा होने की आहट — क्यों?

पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण तेल की कीमतें बढ़ गई हैं। इस वजह से तेल कंपनियों को कच्चा तेल महंगे दामों पर खरीदना पड़ रहा है।नतीजतन, डीजल बेचने पर उन्हें लगभग ₹35 प्रति लीटर तक का नुकसान हो रहा है।

अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत सफल नहीं होने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में और ज्यादा उतार-चढ़ाव होने की संभावना है।

सरकार ने एक्साइज ड्यूटी कम कर दी, लेकिन IOCL, BPCL और HPCL जैसी कंपनियाँ इस राहत का फायदा उपभोक्ताओं को देने के बजाय अपने पुराने नुकसान की भरपाई में कर रही हैं। इसलिए लोगों को इसका कोई सीधा फायदा नहीं मिला।

सौर ऊर्जा में भारत का ऐतिहासिक कदम — 2026 सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाजार

डीजल की कीमत कैसे बनती है, आइये जानते है ?

डीजल का बेस प्राइस ₹71.81 प्रति लीटर है। इसमें डीलर का कमीशन और टैक्स जोड़ने के बाद दिल्ली में इसका अंतिम दाम ₹87.67 प्रति लीटर हो जाता है।मतलब यह है कि पंप पर आप जो ₹87.67 देते हैं, उसमें सिर्फ तेल की असली कीमत ही नहीं, बल्कि टैक्स और डीलर का कमीशन भी शामिल होता है।

आगे क्या होगा ? आइये जानते है –

रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर कच्चे तेल की कीमत 135 से 165 डॉलर प्रति बैरल तक पहुँच जाती है, तो कंपनियों का नुकसान और बढ़ जाएगा। ऐसे में विधानसभा चुनाव के बाद तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाने का फैसला कर सकती हैं।

Note: This information is for educational purposes only. Please verify with official sources before making any financial decisions.
author avatar
Saurabh
Hello! I am Saurabh, the founder of Finance Plan Info. I have 10 years of experience in content writing. With my practical understanding of Tally and stock market investing, I provide you with accurate information on banking, loans, and government schemes in simple language through this blog.