सौर ऊर्जा में भारत का ऐतिहासिक कदम — 2026 सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाजार - financeplaninfo.com

सौर ऊर्जा में भारत का ऐतिहासिक कदम — 2026 सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बाजार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भारत में सौर ऊर्जा का विकास अब तेजी से बढ़ रहा है और यह एक बड़ी क्रांति बन गया है।

पहले 50 गीगावाट सौर ऊर्जा बनाने में भारत को 11 साल लगे थे। लेकिन अब भारत ने सिर्फ 14 महीनों में 50 गीगावाट और जोड़कर कुल 150 गीगावाट का बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया है।यह सिर्फ एक आंकड़ा ही  नहीं है, बल्कि यह भी  दिखाता है कि भारत की ऊर्जा नीति आज के समय में  बहुत तेज़ी और सफलता से आगे बढ़ रही है।

दुनिया में दूसरा स्थान  — आज भारत ने मारी बड़ी छलांग 

नेशनल सोलर एनर्जी फेडरेशन ऑफ इंडिया के अनुसार, भारत 2026 में दुनिया में सौर ऊर्जा लगाने के मामले में दूसरा सबसे बड़ा देश बन जाएगा।अमेरिका और यूरोपीय यूनियन में सौर ऊर्जा का विस्तार आज की समय में धीरे हो रहा है, लेकिन भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और अपने लक्ष्यों को हासिल कर रहा है।

2030 तक का महालक्ष्य — 500 गीगावाट GW क्लीन एनर्जी

मार्च 2026 तक भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता बढ़कर 274.68 गीगावाट हो गई है। इसमें सबसे ज्यादा हिस्सा सौर ऊर्जा का है, जो 150.26 गीगावाट तक पहुँच गई है। यह 2014 की तुलना में 53 गुना से भी ज्यादा है।NSEFI के CEO सुब्रह्मण्यम पुलिपाका के अनुसार, भारत का लक्ष्य 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म non-fossil ऊर्जा क्षमता हासिल करना है। इसमें अकेले सौर ऊर्जा का योगदान लगभग 280 से 300 गीगावाट से भी ज्यादा होने होने की उम्मीद है |

पंजाब नैशनल बैंक : 132 साल पुराना बैंक, नई तरक्की और मेहुल चोकसी का भारत में लाया जाना

PM का सूर्य घर — अब होगी हर घर में सूरज की रोशनी 

पीएम का लक्ष्य है कि वित्त वर्ष 2026–27 तक 1 करोड़ के घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जाएँ।इस योजना से लोगों का बिजली बिल कम होगा | और देश ऊर्जा के मामले में ज्यादा आत्मनिर्भर बन रहा है।इसके साथ ही PM-KUSUM 2.0 और फ्लोटिंग सोलर जैसी नीतियाँ भी इस काम को और भी तेज कर रही हैं, जिससे सौर ऊर्जा का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है।

अब आगे देखिये — एनर्जी स्टोरेज और ग्रीन हाइड्रोजन

2026 भारत के लिए स्वच्छ ऊर्जा के विकास का एक बहुत महत्वपूर्ण साल साबित होगा। इसके अनुसार सौर ऊर्जा और पवन ऊर्जा के साथ-साथ ऊर्जा भंडारण की भी बड़ी भूमिका रहेगी। NSEFI का अनुमान है कि अगले 18 महीनों में भारत में ऊर्जा भंडारण क्षमता में दो से भी अधिक अंकों बढ़ोतरी होगी।

भारत से सीखे दुनिया आइये जानते है ? 

जब बड़े विकसित देश सौर ऊर्जा को बढ़ाने में धीरे हो रहे हैं, तब भारत की सफलता पूरी दुनिया को यह दिखा रही है कि सही नीति, मजबूत इच्छाशक्ति और नए विचारों से ऊर्जा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।सूरज की धरती पर अब सूरज ही भविष्य की ऊर्जा बन रहा है।

Note: This information is for educational purposes only. Please verify with official sources before making any financial decisions.
author avatar
Saurabh
Hello! I am Saurabh, the founder of Finance Plan Info. I have 10 years of experience in content writing. With my practical understanding of Tally and stock market investing, I provide you with accurate information on banking, loans, and government schemes in simple language through this blog.