भारत में सोने की कीमत अप्रैल 2026: ₹1.5 लाख के पार, जानें क्यों बना रिकॉर्ड और क्या करें आप? - financeplaninfo.com

भारत में सोने की कीमत अप्रैल 2026: ₹1.5 लाख के पार, जानें क्यों बना रिकॉर्ड और क्या करें आप?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अप्रैल 2026 में भारत में सोने के भाव ने एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। 28 अप्रैल 2026 को 24 कैरेट सोना ₹1,51,875 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,39,219 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। इसके भाव पिछले साल के मुकाबले लगभग 63% ज्यादा है, जो किसी भी निवेश के लिए बहुत बड़ा और असाधारण फायदा माना जा सकता है।

सोना इतना महंगा क्यों हुआ?

सोने  की कीमत बढ़ने के पीछे कुछ आसान कारण हैं: पहला कारण है मध्य-पूर्व में तनाव। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। इससे दुनिया के बाजारों में अनिश्चितता बढ़ी और लोग सुरक्षित निवेश के रूप में सोना खरीदने लगे। दूसरा कारण है अमेरिकी डॉलर का कमजोर होना। जब डॉलर कमजोर होता है, तो दूसरे देशों में सोना खरीदना सस्ता लगने लगता है, इसलिए मांग बढ़ जाती है। तीसरा कारण है अमेरिका के केंद्रीय बैंक की ब्याज दर नीति। जब ब्याज दरें ज्यादा नहीं बढ़ती, तो लोग बैंक में पैसा रखने की बजाय सोने में निवेश करना बेहतर समझते हैं। इन तीनों वजहों से सोने की मांग बढ़ी और कीमत और भी ज्यादा हो गई ।

अक्षय तृतीया 2026 पर क्या हुआ?

19 अप्रैल 2026 को 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के दिन सोने का भाव लगभग ₹1.55 लाख प्रति 10 ग्राम से भी ज्यादा  पहुंच गया था। इसके बावजूद पूरे देश में सोना-चांदी का व्यापार ₹20,000 करोड़ से ज्यादा रहा, जो पिछले साल के ₹16,000 करोड़ से काफी अधिक है। इसके दाम बहुत ज्यादा थे, फिर भी लोगों ने भारी गहनों की जगह हल्के गहने, सोने के सिक्के और डिजिटल गोल्ड खरीदना पसंद किया। यह दिखाता है कि लोगों की सोच बदल रही है, अब लोग कम मात्रा में लेकिन समझदारी से निवेश करना पसंद कर रहे हैं।

क्या अभी सोना खरीदना चाहिए?

जानकारों का कहना  है कि अभी “Buy on Dips” रणनीति अपनानी चाहिए, यानी जब सोने की कीमत थोड़ी गिरे तो उसे खरीदना अच्छा रहेगा।जो लोग भौतिक जैसे गहनों वाला सोना नहीं खरीदना चाहते, उनके लिए Gold ETF और Sovereign Gold Bond अच्छे विकल्प हैं। इनमें मेकिंग चार्ज नहीं लगता और GST भी सीधे नहीं देना पड़ता। बहुत ही लंबे  समय में सोने का भविष्य मजबूत माना जा रहा है। पिछले 10 सालों में सोने ने लगभग 435% का रिटर्न दिया है, इसलिए इसे एक भरोसेमंद निवेश माना जाता है।

Gas Cylinder के नए नियम मई 2026 से: बुकिंग, कीमत और OTP डिलीवरी — आइये जानते है, ज़रूरी बदलाव

Note: This information is for educational purposes only. Please verify with official sources before making any financial decisions.
author avatar
Saurabh
Hello! I am Saurabh, the founder of Finance Plan Info. I have 10 years of experience in content writing. With my practical understanding of Tally and stock market investing, I provide you with accurate information on banking, loans, and government schemes in simple language through this blog.