Gas Cylinder के नए नियम मई 2026 से: बुकिंग, कीमत और OTP डिलीवरी — आइये जानते है, ज़रूरी बदलाव - financeplaninfo.com

Gas Cylinder के नए नियम मई 2026 से: बुकिंग, कीमत और OTP डिलीवरी — आइये जानते है, ज़रूरी बदलाव

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अगर आप सभी अपने  घर पर LPG गैस सिलेंडर प्रयोग करते हैं, तो मई 2026 से कुछ नए बदलाव हो सकते हैं।अब गैस सिलेंडर बुक करने के नियम बदल सकते हैं: हर बुकिंग के बीच कम से कम 25 दिन का गैप रखना पड़ सकता है, सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना जरूरी हो सकता है |  Indian Oil, Bharat Gas और HP Gas — ये तीनों कंपनियाँ  नए बनाये गए नियमों पर काम कर रही हैं।

बुकिंग के बीच कितना अंतर ज़रूरी?

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने गैस सिलेंडर बुक करने का समय बढ़ा दिया है | अब शहरों में 25 दिन बाद और गांवों में 45 दिन बाद ही नया सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इसका मतलब अब पहले से ज़्यादा इंतज़ार करना पड़ेगा।  अगर आप तय समय से पहले बुकिंग करेंगे, तो आपकी रिक्वेस्ट कैंसिल हो जाएगी | 

OTP के बिना नहीं मिलेगा सिलेंडर

OTP से होने वाली डिलीवरी प्रक्रिया अब हमेशा के लिए लागू किया जा सकता है। अब लगभग 98% LPG बुकिंग ऑनलाइन हो रही है, और 94% डिलीवरी डिलीवरी की पुष्टि करने वाले कोड से हो रही है। इसका मकसद सब्सिडी वाले सिलेंडरों की गलत जगह पर बिकने से  रोकना है।

कीमतों में क्या हो रहा है?

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच तनाव/युद्ध के बाद भारतीय तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में ₹60 बढ़ गया है। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत एक ही महीने में तीन बार बढ़ाई गई है। अप्रैल 2026 में मेट्रो शहरों में 19 किलो सिलेंडर की कीमत ₹196 से बढ़कर ₹218 तक पहुंच गई है।

PMUY उपभोक्ताओं को राहत

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए फैसला किया है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर पर ₹300 की सब्सिडी मिलती रहेगी। यह सब्सिडी एक साल में अधिकतम 9 सिलेंडर रिफिल तक मिलेगी। इसके लिए सरकार ने कुल ₹12,000 करोड़ का बजट भी तय किया है।

LPG से PNG की तरफ सरकार का जोर

जिन इलाकों में पाइप्ड नेचुरल गैस  की सुविधा उपलब्ध है, वहाँ सरकार ने कहा है कि अगर कोई घर 3 महीने के अंदर PNG कनेक्शन नहीं लेता है, तो उसकी LPG गैस की सप्लाई बंद की जा सकती है। मार्च 2026 से अब तक 5.45 लाख से ज्यादा नए PNG कनेक्शन दिए जा चुके हैं।

क्या करें अभी?

  • अपना Aadhaar e-KYC अपडेट रखें
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एक्टिव रखें
  • 25 दिन का अंतर पूरा होने के बाद ही बुकिंग करें
  • PNG उपलब्ध हो तो कनेक्शन लेने पर विचार करें

Gas cylinder से जुड़े बदलाव सीधे आम आदमी की रसोई को प्रभावित करते हैं। इसलिए हमेशा अपडेट रहें, और सही समय पर बुकिंग करें और सरकारी योजनाओं का फायदा उठाएं। 

Note: This information is for educational purposes only. Please verify with official sources before making any financial decisions.
author avatar
Saurabh
Hello! I am Saurabh, the founder of Finance Plan Info. I have 10 years of experience in content writing. With my practical understanding of Tally and stock market investing, I provide you with accurate information on banking, loans, and government schemes in simple language through this blog.