क्रेडिट कार्ड: अप्रैल 2026 के बड़े बदलाव जो हर यूज़र को पता होने चाहिए - financeplaninfo.com

क्रेडिट कार्ड: अप्रैल 2026 के बड़े बदलाव जो हर यूज़र को पता होने चाहिए

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अगर आप क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो 2026 आपके लिए बहुत ज़रूरी साल है।इनकम टैक्स के नए नियम आ गए हैं, PAN लिंक करना बहुत ज्यादा जरूरी हो गया है, और बैंकों के नियम भी बदल गए हैं, इसके कारण अब कई चीजें पहले जैसी नहीं रहीं।
कुल क्रेडिट कार्ड: 10 करोड़ से ज़्यादा

छोटे शहरों में बढ़ोतरी: 197% बहुत तेज़ बढ़ी

बड़े शहरों में बढ़ोतरी: 47% धीरे लेकिन लगातार बढ़ी

PAN लिंकिंग अब अनिवार्य

1 अप्रैल 2026 से अगर आपके पास PAN  कार्ड नंबर नहीं है, तो बैंक आपको नया क्रेडिट कार्ड नहीं देगा। और अगर आपका पुराना क्रेडिट कार्ड PAN से लिंक नहीं है, तो उसे जल्दी से लिंक करवा लें। यह नियम टैक्स चोरी रोकने के लिए बनाया गया है।

कंपनी कार्ड से पर्सनल खर्च? अब टैक्स लगेगा

नए नियमों के अनुसार, अगर आप कंपनी का क्रेडिट कार्ड अपने निजी खर्चों जैसे शॉपिंग, घूमने या मनोरंजन के प्रयोग में काम लेते  हैं, तो वह पैसा आपकी सैलरी में जोड़ दिया जाएगा। इसका मतलब है कि उस पर आपको इनकम टैक्स भी देना पड़ेगा।  यह कॉर्पोरेट कर्मचारियों के लिए एक बहुत  बड़ा बदलाव है।

अब क्रेडिट कार्ड से भरें इनकम टैक्स

एक बहुत अच्छी खुशखबरी भी है की प्रस्तावित नियमों के अनुसार अब आप सभी लोग  क्रेडिट कार्ड से सीधे इनकम टैक्स भर सकते हैं। यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनके पास टैक्स भरने की तारीख पर तुरंत पैसे उपलब्ध नहीं होते। 

हाई वैल्यू ट्रांजेक्शन पर होगी कड़ी नजर

अब आयकर विभाग बड़े खर्चों पर और भी ज्यादा नजर रखेगा। महंगे लेन-देन की जानकारी को आपके आयकर रिटर्न से मिलाया जाएगा। अगर दोनों में अंतर पाया गया, तो आपको नोटिस मिल सकता है। 

भारत में अभी के समय में ज्यादा लोग क्रेडिट कार्ड उपयोग करने लगे हैं, खासकर छोटे शहरों में। वीजा की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2019 से 2023-24 के बीच C+ श्रेणी के शहरों में इसका उपयोग 197% तक बढ़ गया है। इसलिए सही जानकारी रखना और सावधानी से उपयोग करना बहुत ज़रूरी है। 

Note: This information is for educational purposes only. Please verify with official sources before making any financial decisions.
author avatar
Saurabh
Hello! I am Saurabh, the founder of Finance Plan Info. I have 10 years of experience in content writing. With my practical understanding of Tally and stock market investing, I provide you with accurate information on banking, loans, and government schemes in simple language through this blog.