Bajaj Finance Share: Q4 FY26 में 22% मुनाफा उछाल — क्या अभी खरीदना सही है? - financeplaninfo.com

Bajaj Finance Share: Q4 FY26 में 22% मुनाफा उछाल — क्या अभी खरीदना सही है?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Bajaj Finance के शेयरों में आज काफी अच्छी तेजी देखने को मिली। कंपनी का शेयर 2.44% बढ़कर ₹952.65 पर पहुंच गया।  Q4 FY26 आखिरी तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद निवेशकों का भरोसा और उत्साह और बढ़ गया है।

Q4 FY26 नतीजे — मुनाफे में जोरदार छलांग

Bajaj Finance ने Q4 FY26 में अच्छा प्रदर्शन किया है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा  पिछले साल की तुलना में करीब 23% बढ़कर ₹4,839.50 करोड़ हो गया है। इसके साथ ही कंपनी की कुल आय बढ़कर लगभग ₹18,430.64 करोड़ तक पहुंच गई है।

कंपनी की Net Interest Income 20% बढ़कर ₹11,781 करोड़ हो गई है। इस तिमाही में Bajaj Finance ने 1.28 करोड़ नए लोन दिए हैं, जो पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में 20% ज्यादा है।

Assets Under Management के मामले में भी बड़ी सफलता मिली है।कंपनी का AUM ₹5 लाख करोड़ से बढ़कर ₹5,09,975 करोड़ हो गया है। यह मार्च 2025 के ₹4,16,661 करोड़ की तुलना में लगभग 22% ज्यादा है।

₹6 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान

कंपनी ने FY26 के लिए हर इक्विटी शेयर पर ₹6 का फाइनल डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसमें ₹0.60 का एक खास भुगतान भी शामिल है, जो उसकी सब्सिडियरी के शेयर बेचने से मिला है। यह निवेशकों के लिए एक अतिरिक्त फायदा है। 

FINAI टेक्नोलॉजी — कंपनी का भविष्य

जानकारों का कहना है कि FINAI तकनीक के लगातार इस्तेमाल, कंपनी की संपत्तियों में मजबूत बढ़ोतरी और बहुत अच्छी गुणवत्ता वाली संपत्तियों की वजह से कंपनी का Return on Assets  और Return on Equity आगे भी अच्छा बना रहेगा। FINAI असल में Bajaj Finance का एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित डिजिटल बदलाव का प्रोजेक्ट है। इसका काम कंपनी की कार्यक्षमता और काम करने की गति व प्रभावशीलता को बढ़ाना है।

एनालिस्ट्स का टारगेट प्राइस — Buy रेटिंग बरकरार

ज्यादातर स्टॉक एनालिस्ट्स ने Bajaj Finance को “Buy” यानी खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने इसका टारगेट प्राइस लगभग ₹1,000 से ₹1,100 के बीच रखा है। इसका मतलब है कि मौजूदा कीमत से इसमें करीब 15% तक बढ़त हो सकती है। JM Financial ने भी अपना टारगेट बढ़ाकर ₹1,080 कर दिया है, पहले यह ₹985 था ।

52-Week High/Low और शेयर का सफर

Bajaj Finance का पिछले 52 हफ्तों में सबसे ऊँचा भाव ₹1,102.5 और सबसे कम ₹787.9 रहा है। पिछले एक महीने में इसका शेयर 16.37% बढ़ चुका है। इससे यह साफ दिखता है कि बाजार को कंपनी की ग्रोथ और भविष्य पर भरोसा है।

क्या करें — Buy, Sell या Hold?

Bajaj Finance भारत की सबसे मजबूत NBFCs में से एक है। मजबूत तिमाही नतीजे, बढ़ता AUM, डिविडेंड और FINAI इनोवेशन,  सब मिलाकर यह शेयर लॉन्ग-टर्म निवेशकों के लिए आकर्षक बना रहता है। हालांकि, पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव और मैक्रो अनिश्चितता के बीच AUM ग्रोथ और क्रेडिट कॉस्ट पर नजर बनाए रखना जरूरी है।

क्रेडिट कार्ड: अप्रैल 2026 के बड़े बदलाव जो हर यूज़र को पता होने चाहिए

Note: This information is for educational purposes only. Please verify with official sources before making any financial decisions.
author avatar
Saurabh
Hello! I am Saurabh, the founder of Finance Plan Info. I have 10 years of experience in content writing. With my practical understanding of Tally and stock market investing, I provide you with accurate information on banking, loans, and government schemes in simple language through this blog.