Meta Share Price आज गिरा — Q1 2026 में रिकॉर्ड मुनाफा, फिर भी शेयर क्यों टूटा? - financeplaninfo.com

Meta Share Price आज गिरा — Q1 2026 में रिकॉर्ड मुनाफा, फिर भी शेयर क्यों टूटा?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Meta Platforms (NASDAQ: META) के शेयर आज बाजार में दबाव में हैं। 29 अप्रैल को जब बाजार बंद हुआ, तब Meta का शेयर $634.04 पर था और यह दिन में 5.24% गिरकर बंद हुआ। बाजार बंद होने के बाद  इसका भाव और भी नीचे चला गया।

Q1 2026 नतीजे — रिकॉर्ड Revenue, फिर भी निवेशक नाखुश क्यों?

Meta ने 2026 की पहली तिमाही Q1 में 56.31 अरब डॉलर का रेवेन्यू और 26.77 अरब डॉलर का नेट इनकम दर्ज किया। ये नतीजे Wall Street के अनुमान से बेहतर रहे।

रेवेन्यू बढ़ा है 33%, Ad impressions भी बढ़े हैं 19% और हर विज्ञापन की कीमत भी बढ़ी है 12% — यह सब अच्छे संकेत हैं। 

असली समस्या: $145 बिलियन का Capital Expenditure

Meta फेसबुक की कंपनी ने बताया है कि वह 2026 में अपने निवेश को बढ़ाकर लगभग 125 से 145 अरब डॉलर करेगी। यह पहले जनवरी में किए गए अनुमान से करीब 7.4% ज्यादा है।

CFO Susan Li ने कहा कि खर्च बढ़ने की वजह “higher component pricing” यानी जरूरी पार्ट्स की महंगी कीमतें और data centers पर बढ़ा हुआ खर्च है। निवेशकों को चिंता है कि AI में इतना बड़ा पैसा लगाने के बाद उसका फायदा  कब मिलेगा और कितना मिलेगा, यह अभी साफ नहीं है।

Q2 2026 Guidance — उम्मीद मज़बूत

Meta ने Q2 2026 के लिए लगभग $58 से $61 अरब तक की कमाई का अनुमान दिया है। इसका मतलब यह है कि कंपनी का मुख्य बिज़नेस, यानी विज्ञापन से होने वाली कमाई, अभी भी बहुत मजबूत है और अच्छी तरह बढ़ रहा है।

META शेयर की मौजूदा स्थिति

पिछले एक साल में META Facebook की कंपनी के शेयर में अच्छा उछाल देखने को मिला है। इसका दाम $520.26 के निचले स्तर से बढ़कर $796.25 के ऊँचे स्तर तक पहुंच गया है। इसके बावजूद, मार्केट के एक्सपर्ट्स  का औसत टारगेट प्राइस अभी भी $855 से ज्यादा है। इसका मतलब है कि मौजूदा कीमत से आगे लगभग 35% तक और बढ़ने की संभावना मानी जा रही है।

क्या यह खरीदने का मौका है?

Meta का बिज़नेस मॉडल बहुत मजबूत है। इसके पास Facebook, Instagram, WhatsApp और Threads जैसे बड़े प्लेटफॉर्म हैं, जो हर महीने 3.56 अरब से ज्यादा लोगों तक पहुंचते हैं। कंपनी AI में भी बहुत ज्यादा निवेश कर रही है, जिससे भविष्य में और ग्रोथ की तैयारी हो रही है। लेकिन शेयर बाजार में निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें, क्योंकि इसमें हमेशा जोखिम होता है।

Bajaj Finance Share: Q4 FY26 में 22% मुनाफा उछाल — क्या अभी खरीदना सही है?

Note: This information is for educational purposes only. Please verify with official sources before making any financial decisions.
author avatar
Saurabh
Hello! I am Saurabh, the founder of Finance Plan Info. I have 10 years of experience in content writing. With my practical understanding of Tally and stock market investing, I provide you with accurate information on banking, loans, and government schemes in simple language through this blog.