प्रत्यक्ष विदेशी निवेश : भारत की आर्थिक ऊंचाई की नई कहानी - financeplaninfo.com

प्रत्यक्ष विदेशी निवेश : भारत की आर्थिक ऊंचाई की नई कहानी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भारत आज दुनिया के सबसे आकर्षक निवेश वाले देशों में आने लग गया है। विदेशी कंपनियां (FDI) यहाँ लगातार ज्यादा -ज्यादा पैसा लगा रही हैं और देश नए-नए रिकॉर्ड तैयार कर रही  है। 2026 में यह तेजी से भी बढ़ने की कोशिश कर रही  है।

आज के समय में रिकॉर्ड तोड़ते आंकड़े

वित्त वर्ष 2024 -25 में भारत में लगभग FDI 80.5 अरब डॉलर से भी ज्यादा हो गया है जनवरी से अक्टूबर 2025 के बीच भारत में लगभग विदेशी निवेश 60 अरब डॉलर से ज्यादा हो गया  है।DPIIT सचिव अमरदीप सिंह भाटिया के अनुसार, 2026 में यह निवेश और भी बढ़ने की उम्मीद है और पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ सकता है।

अप्रैल 2000 से लगभग दिसंबर 2025 तक भारत में कुल FDI 776.75 अरब डॉलर से भी ज्यादा हो गया है | यह निवेश 170 से ज्यादा देशों में आया है , लगभग 33 राज्यों और  63 से ज्यादा क्षेत्रों में फैला हुआ है।

2026 में क्या बदल रहा है? आइये जानते है,

माइक्रोसॉफ्ट, अमेज़ॅन और गूगल जैसी बड़ी विदेशी कंपनियां भारत में बहुत बड़ा निवेश करने की योजना बना रही हैं।इसके साथ ही EFTA देशों स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, आइसलैंड और लिकटेंस्टीन ने भी अगले 15 सालों में भारत में लगभग 100 अरब डॉलर निवेश करने का वादा किया है।

यह निवेश मुख्य रूप से इन क्षेत्रों में होगा:आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ,क्लाउड टेक्नोलॉजी , डेटा एनालिटिक्स ,ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स  में निवेश बढ़ सकता है |

चीनी युआन 2026: अमेरिकी टैरिफ की आंधी में भी क्यों टिकी है चीन की मुद्रा?

नीतिगत सुधार: निवेशकों को मिल रहा भरोसा

बजट 2025 में यह घोषणा की गई है कि बीमा क्षेत्र में विदेशी निवेश की सीमा 74% से बढ़ाकर 100% कर दी जाएगी।इस बदलाव का मतलब है कि अब विदेशी बीमा कंपनियां भारत में पूरी तरह से अपनी कंपनी चला सकेंगी | 

मार्च 2026 में एक बड़ा फैसला लेते हुए भारत ने चीन सहित सीमा साझा करने वाले देशों के लिए FDI नियम आसान कर दिए और 10% तक की हिस्सेदारी वाले विदेशी निवेशक बिना सरकारी मंजूरी के स्वचालित मार्ग से निवेश कर सकते हैं।

उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन  PLI योजनाओं ने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में नई जान फूंकी है। निवेशकों के अनुकूल नीतियां, कुशल और युवा कार्यबल और नियामकीय सुधार ऐसे कारण हैं जिनसे वैश्विक अनिश्चितता के बावजूद विदेशी निवेशकों का रुझान भारत की ओर बना हुआ है।

भारत को क्या बनाता है खास?

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार, 2025-26 की दूसरी तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था 8.2% की दर से बढ़ी है। यह दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे ज्यादा विकास दर है।

FDI के अनुसार  विदेशी कंपनियां भारत में पैसा लाने के साथ-साथ ज्ञान, कौशल और नई तकनीक भी आती  हैं। इससे देश का लंबे समय तक विकास होता है।

आगे की राह

EY और CII की रिपोर्ट के अनुसार भारत अगले 5 सालों में लगभग 475 अरब डॉलर का विदेशी निवेश FDI आकर्षित कर सकता है। यह ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को पूरा करने में बहुत मदद करेगा। विदेशी निवेश भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का एक बड़ा आधार बन रहा है। 

Note: This information is for educational purposes only. Please verify with official sources before making any financial decisions.
author avatar
Saurabh
Hello! I am Saurabh, the founder of Finance Plan Info. I have 10 years of experience in content writing. With my practical understanding of Tally and stock market investing, I provide you with accurate information on banking, loans, and government schemes in simple language through this blog.