रिलायंस इंडस्ट्रीज: Q4 रिजल्ट, जियो IPO और ग्रीन एनर्जी – अप्रैल 2026 की बड़ी अपडेट्स - financeplaninfo.com

रिलायंस इंडस्ट्रीज: Q4 रिजल्ट, जियो IPO और ग्रीन एनर्जी – अप्रैल 2026 की बड़ी अपडेट्स 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड आजकल निवेशकों और आम लोगों दोनों के बीच काफी चर्चा में है।मुकेश अंबानी के नेतृत्व में यह कंपनी कई बड़े बदलाव करने वाली है और अलग-अलग क्षेत्रों में नए कदम उठा रही है।

Q4 FY26 Results: 24 अप्रैल को होगा बड़ा खुलासा

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) का बोर्ड 24 अप्रैल 2026 को बैठक करेगा। इसमें मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के नतीजे जारी किए जाएंगे। इनके अनुसार कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू लगभग 8% बढ़कर ₹2.82 लाख करोड़ से भी ज्यादा हो गया है | और इसके आलावा EBITDA 8.5% की बढ़त के साथ ही लगभग ₹47,600 करोड़ हो सकता है |

 इसी के अनुसार कंपनी डिविडेंड की भी घोषणा कर सकते है और लगभग पिछले साल कंपनी ने  ₹5.50 प्रति शेयर का डिविडेंड भी दिया था | 

Jio IPO: भारत का सबसे बड़ा IPO मई 2026 में?

Jio Platforms का IPO बहुत बड़ा इवेंट होने वाला है।Jio Platforms का IPO बहुत बड़ा इवेंट होने वाला है।कंपनी की कुल वैल्यू लगभग $120 से $140 बिलियन मानी जा रही है। इस IPO के जरिए Jio करीब $4 से $4.5 बिलियन लगभग 33-37 हजार करोड़ रुपये जुटाना चाहता है। बड़े बैंक जैसे Morgan Stanley और Goldman Sachs इस डील में मदद कर रहे हैं। Q3 FY26 में Jio के 515 मिलियन (51.5 करोड़) से ज्यादा यूज़र हो गए हैं।अब सबकी नजर ARPU (Average Revenue Per User) पर है, यानी हर यूज़र से कंपनी कितना पैसा कमा रही है।उम्मीद है कि ARPU ₹200 से ऊपर चला जाएगा, मतलब हर ग्राहक से कमाई बढ़ेगी।

प्रत्यक्ष विदेशी निवेश : भारत की आर्थिक ऊंचाई की नई कहानी

ग्रीन एनर्जी: Samsung के साथ ऐतिहासिक डील

मार्च 2026 में Reliance Industries ने Samsung C&T के साथ ग्रीन अमोनिया खरीदने का एक बड़ा समझौता किया।इससे पता चलता है कि कंपनी नए एनर्जी सेक्टर में बहुत बड़े प्लान बना रही है। Reliance अब सोलर एनर्जी, ग्रीन हाइड्रोजन और बैटरी स्टोरेज जैसे क्षेत्रों में खूब पैसा लगा रही है।

शेयर और मार्केट कैप

अभी Reliance Industries Limited की कुल वैल्यू लगभग ₹18.47 लाख करोड़ है और इसका शेयर करीब ₹1,365 पर चल रहा है।ब्रोकरेज फर्म CLSA ने इस शेयर के लिए ₹1,800 का टारगेट दिया है, मतलब उनका मानना है कि आगे जाकर इसका भाव बढ़ सकता है।साथ ही, Jio Platforms की कुल वैल्यू मार्च 2028 तक $190 बिलियन तक पहुँचने का अनुमान लगाया गया है।

निष्कर्ष

Reliance Industries सिर्फ एक कंपनी नहीं है, बल्कि भारत की आर्थिक ताकत को दिखाती है।इसके Q4 रिजल्ट, Jio का IPO और ग्रीन एनर्जी पर काम — ये तीनों चीजें आने वाले महीनों में इसे चर्चा में होगी । निवेशकों और आम लोगों, दोनों के लिए 24 अप्रैल 2026 एक महत्वपूर्ण दिन होगा।

Note: This information is for educational purposes only. Please verify with official sources before making any financial decisions.
author avatar
Saurabh
Hello! I am Saurabh, the founder of Finance Plan Info. I have 10 years of experience in content writing. With my practical understanding of Tally and stock market investing, I provide you with accurate information on banking, loans, and government schemes in simple language through this blog.